For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गंभीर ने बताया CSK के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद धोनी को किस नंबर पर करनी चाहिए बैटिंग

नई दिल्लीः चेन्नई सुपर किंग्स पुराने रंग में लौट आई लेकिन धोनी वो पुराने बल्लेबाज अब नहीं रहे। टीम जीत रही है और कप्तान के तौर पर एमस छाए हुए हैं। बल्लेबाज धोनी अब केवल जैसे नाम की बात रह गए हैं। हां, अगर धोनी नंबर चार पर आ जाएं तो उनकी असली बैटिंग देखने को मिल सकती है। निचले क्रम पर अब धोनी में वो काबिलियत खत्म हो चुकी है जो आते ही गेंद पर कसाई की भांति टूट पड़ते थे और गगन को चूमने वाले छक्कों से मैदान का रंग-ढंग ही बदल देते थे।

अब जब एमएस धोनी एंड कंपनी पॉइंट टेबल के शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है और प्लेऑफ बर्थ के लिए लगभग सुनिश्चित है तो एमएस को ऊपर आना चाहिए। इसी क्रम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने धोनी की बल्लेबाजी क्रम पर खुलकर बात की है।

गंभीर ने कहा कि अगर सीएसके प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करता है, तो सीएसके के कप्तान को बल्लेबाजी क्रम में खुद को बढ़ावा देना चाहिए। धोनी अक्सर छठे या सातवें स्थान पर आ जाते हैं और अपने ऊपर अन्य खिलाड़ियों को बढ़ावा देते हैं। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सीएसके पीछा कर रही है या पहले बल्लेबाजी कर रही है, धोनी को दो विकेट गिरने के बाद ही आना चाहिए।

स्टार स्पोर्ट्स पर गौतम गंभीर ने कहा, "एमएस धोनी को सीएसके के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के बाद नंबर 4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, भले ही आप पहले पीछा कर रहे हों या बल्लेबाजी कर रहे हों, ताकि आप बीच में समय बिता सकें। मैं इसे देखना चाहूंगा, उम्मीद है कि ऐसा होगा। एक कप्तान के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह उसकी अपनी इच्छा है, वह कहीं भी बल्लेबाजी कर सकता है। "

गंभीर ने आगे एक बात कही कि हमेशा तीन और चार नंबर के बल्लेबाज रन नहीं बनाएंगे इसलिए धोनी को अब शीर्ष पर आना चाहिए। वैसे धोनी सीएसके के आरसीबी के खिलाफ आखिरी गेम में फाइन टच में दिखे और चौका भी लगाया।

गंभीर ने कहा, "आपका नंबर 3 और नंबर 4 हमेशा रन नहीं बना पाएगा। आपको थोड़ी और बल्लेबाजी करने की जरूरत है। आप जितने अधिक रन बनाते हैं; यह आसान होता रहेगा। आप प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए कि आप जल्दी विकेट खो देते हैं तो जिम्मेदारी आप पर आ जाए।

Story first published: Saturday, September 25, 2021, 15:38 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+