
क्याा है गौतम गंभीर का प्लान
बुधवार को पुणे और कालकत्ता के मैच के दौरान जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब 14वें ओवर में बैटिंग करने आए तो नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने उनके खिलाफ एक खास तरह की फील्डिंग सेट की। गंभीर ने धोनी को रोकने के लिए एक स्लिप, लेग स्लिप और सिली प्वाइंट पर फील्डर्स तैनात किए। खास बात यह थी कि सिली प्वाइंट पर हेल्मेट लगाए, धोनी की आंखों से आंखें मिलाए कप्तान गौतम गंभीर खुद तैनात थे। इस आक्रामक फील्डिंग के जरिए गंभीर, धोनी को सिर्फ 23 रन पर रोकने में कामयाब रहे।

सालों से अपना रहे हैं गंभीर ये प्लान
यह पहली बार नहीं था जब गंभीर ने धोनी को रोकने के लिए इस तरह की फील्डिंग सेट की हो। 2015 और 2016 में हुए आईपीएल के दौरान भी गंभीर ने धोनी को रोकने के लिए इसी तरह की फिल्डिंग तैनात की थी। यहां तक की घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और झारखंड के मुकाबले के दौरान भी गंभीर, धोनी के सामने इसी तरह की फील्डिंग लगा उन्हें रन बनाने से रोकते हैं।

गंभीर की कप्तानी पर पूर्व क्रिकेटर भी हुए फिदा
गंभीर की इस कप्तानी पर कई पूर्व क्रिकेटर भी कायल हुए बिना नहीं रह सके। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा, 'धोनी को रोकने के लिए स्लिप, लेग स्लिप, सिली प्वाइंट... शानदार! इस तरह की फिल्डिंग की तैनाती तो टेस्ट में देखने को नहीं मिलती। मुझे गंभीर की कप्तानी पसंद आई।'


Click it and Unblock the Notifications