Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आतंकी रियाज की माैत पर गौतम गंभीर ने किया ट्वीट, लिखा- भारतीय सेना को कभी उकसाओ मत

नई दिल्ली। हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू को जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने माैत के घाट उतार दिया है। कश्मीर के मोस्ट वांटेड आतंकवादी रियाज नाइकू को पुलवामा जिले में स्थित उसके पैतृक बेगपोरा गांव में मार गिराया है। बुरहान वानी के ढेर होने के बाद रियाज ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन की कमान संभाली थी। उसकी मौत के बाद सुरक्षाबलों की तारीफ करते हुए बीजेपी सांसद और भारतीय क्रिकेट गौतम गंभीर ने ट्वीट पर लिखा कि कभी भारतीय सेना को उकसाओ मत।

गौतम गंभीर ने रियाज नायकू की मौत पर खुशी जताते हुए ट्वीट में लिखा, 'नर्क में अच्छे से सो रियाज नायकू। भारतीय सेना को कभी न उकसाओ।' गौतम गंभीर की इस पोस्ट पर लोग भारतीय सेना की तारीफ करने के साथ ही उनके जज्बे को भी सलाम कर रहे हैं। 35 साल का रियाज नायकू मोस्ट वांटेड आतंकी था। हिज्बुल के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद नायकू को हिज्बुल का कमांडर बनाया गया था। जिसके बाद से ही सेना की टॉप हिट लिस्ट में इसका नाम आ गया था।

बता दें कि भारतीय सेना को मंगलवार को जानकारी मिली थी कि रियाज नायकू अपने गांव अंवतीपोरा के बेगपोरा में आ रहा है। इस बात की खबर मिलते ही भारतीय सेना ने पूरे गांव को घेर लिया। जिस घर में रियाज नायकू छिपा था, उसे 40 किलोग्राम IED से उड़ा दिया। नायकू पहले गणित का शिक्षक था, लेकिन बाद में आतंक की राह पर चल पड़ा था। वह साल 2012 में आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया था। बाद में वह हिज्बुल का कमांडर बन गया था। उस पर कश्मीर घाटी में कई आतंकी वारदातों को अंजाम देने के आरोप हैं।

Story first published: Thursday, May 7, 2020, 19:41 [IST]
Other articles published on May 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+