For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018: दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए मुफ्त में खेलेंगे गौतम गंभीर, जानिए क्यों

नई दिल्ली। दिल्ली डेयरडेविल्स में बतौर कप्तान खेल रहे गौतम गंभीर ने बुधवार को दिल्ली की कप्तानी से खुद को अलग कर लिया था जिसके बाद अब दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तानी का दारोमदार श्रेयस अय्यर संभालेंगे,वहीं अब गौतम गंभीर ने निर्णय लिया है कि वे आगे के सभी मैच दिल्ली के लिए मुफ्त में खेलेंगे, बता दें कि दिल्ली ने गंभीर को 2 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा था । शायद यह पहला ऐसा अवसर होगा जब आईपीएल टीम के किसी कप्तान ने अपने खराब प्रदर्शन के कारण वेतन न लेने का फैसला किया हो । कोलकाता नाइट राइडर्स में सात साल तक खेलने वाले गौतम गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स में बतौर कप्तान खेलते हुए 5 मैच में 17 के औसत से केवल 85 रन ही बनाए हैं।

अंक तालिका में सबसे नीचे है दिल्ली की टीमः
बता दें कि दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने इस सीजन अब तक कुल 6 मैच खेले हैं जिसमें से सिर्फ एक ही मैच वो जीत सके हैं। ऐसे में अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच चुकी दिल्ली की टीम को मुकाबले में वापसी कराने के लिए श्रेयस को कड़ी मेहनत करनी होगी। गंभीर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया की उन्होंने टीम के लिए पर्याप्त योगदान नहीं दिया है,उन्होंने कहा की मैं दबाव नहीं झेल पा रहा था। 36 वर्षीय गंभीर ने कहा की मैने इस बारे में अपनी पत्नी से भी बात की थी,उन्होंने कहा कि यह मेरा खुद का फैसला है और मेरे ऊपर कप्तानी छोड़ने का दबाव नहीं है।

बतौर कप्तान दो बार केकेआर को बनाया है चैंपियनः
गौतम गंभीर ने इसी साल दिल्ली की कप्तानी का दारोमदार संभाला था। बता दें कि केकेआर ती कप्तानी करते हुए गंभीर ने 2012 और 2014 में केकेआर को आईपीएल का चैंपियन बनाया था, और केकेआर से बल्लेबाजी करते हुए भी उन्होंने कमाल दिखाया था और केकेआर से खेले गए अपने 122 मैच में गंभीर ने 3345 रन बनाये थे। जब उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी की कमान संभाली थी तो उन्होंने वादा किया था की केकेआर की तरह वह दिल्ली को भी आईपीएल का चैंपियन बनायेंगे।

Story first published: Thursday, April 26, 2018, 14:07 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+