For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राणातुंगा ने कहा- 'फिक्स था 2011 वर्ल्डकप', गंभीर, नेहरा ने दिया करारा जवाब

श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने 2011 विश्वकप के फाइनल के फिक्स होने का दावा किया था।

नई दिल्ली। श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने 2011 विश्वकप के फाइनल के फिक्स होने का दावा किया था। अर्जुन राणातुंगा के आरोपों के बाद भातीय क्रिकेटरों ने इसका खंडन किया है। 2011 विश्व कप में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले दो क्रिकेटरों गौतम गंभीर और आशीष नेहरा ने पूर्व श्रीलंकाई कप्तान अर्जुना राणातुंगा द्वारा 2011 विश्व कप फाइनल की जांच कराने की मांग को बकवास करार दिया है।

गौतम गंभीर का मानना है कि राणातुंगा को सबूतों के साथ आरोप लगाने चाहिए। 2011 विश्व कप फाइनल में 97 रन बनाने वाले भारत के सलामी बल्लेबाज गंभीर ने कहा, 'राणातुंगा के आरोपों से मैं हैरान हूं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इज्जतदार व्यक्ति ने काफी गंभीर टिप्पणी की है। मेरे ख्याल से इस संदेह को स्पष्ट करने के लिए उन्हें अपने दावे को सबूत दिखाकर साबित करना चाहिए।'

आशीष नेहरा ने कहा, "मैं इस मुद्दे पर अपने विचारों रखकर राणातुंगा की टिप्पणी का सम्मान नहीं करना चाहता। इन बयानों का कोई अंत नहीं है।" उन्होंने पीटीआई से कहा, "अगर मैं 1996 में श्रीलंका को विश्व कप में मिली जीत पर सवाल उठाऊं, तो क्या यह सही होगा। लेकिन यह काफी निराशाजनक है, जब कोई उनके जैसा शख्स ऐसी बातें कहे।"

आपको बता दें कि राणातुंगा ने भारत के हाथों उनके देश (श्रीलंका) को मिली हार की जांच की मांग की थी। 53 वर्षीय राणातुंगा ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि श्रीलंका की 6 विकेट की हार से वो हैरान थे। राणातुंगा ने कहा, 'मैं उस समय भारत में कमेंट्री कर रहा था। जब भारत जीता तो मुझे श्रीलंका की हार पर दुख हुआ और थोड़ा शक भी।'

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+