Birthday Special: महाआलसी हैं गौतम गंभीर, बीवी ने खोले राज
नई दिल्ली। आज टीम इंडिया के डैशिंग प्लेयर गौतम गंभीर का जन्मदिन है। पूरे दो साल बाद टीम इंडिया में जबरदस्त वापसी करने वाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंदौर टेस्ट में ये जता दिया कि उनके अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी है।
अपने नाम के अनुरूप बेहद गंभीर दिखने वाले गौतम के बारे में हमेशा यही कहा जाता है कि वो काफी रिजर्व किस्म के बंदे हैं लेकिन कहते हैं ना इंसान के बारे में सही बातें केवल उसकी पत्नी को ही मालूम होती है इसलिए आज से करीब दो साल पहले एक इंटरव्यू के दौरान मिसेज गंभीर यानी की नताशा ने जब ये कहा कि गंभीर जैसे दिखते हैं वैसे हैं नहीं तो सब ने इसे सही मान लिया था।
दरअसल नताशा ने कहा कि गंभीर सबसे घुलते-मिलते नहीं ये सच है लेकिन जिससे मिलते हैं वो जानता है कि गौतम बिल्कुल गंभीर नहीं, वो काफी मस्त-मौला और खुशमिजाज वाले इंसान हैं। गंभीर को हर चीज परफेक्ट चाहिए होती हैं। क्रिकेट ही उनकी जिंदगी है और उसके लिए वो दिन-रात मेहनत करते हैं लेकिन जब वो घर पर रहते हैं तो वो बेहद आलसी बन जाते हैं, वो अगर एक जगह बैठ जाएं तो फिर उठने का नाम नहीं लेते इसलिए मैं उन्हें महाआलसी कहती हूं।
हालांकि नताशा ने ये भी कहा था कि गौतम बहुत क्यूट और लविंग इंसान हैं और उनका बहुत ज्यादा ख्याल रखते हैं इसलिए वो उनके जैसा लाइफ पार्टनर पाकर बहुत खुश हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
