तो इस हुस्न की मल्लिका के प्रेम में गिरफ्तार हैं लोकेश राहुल?
नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद हर किसी की जुबां पर लोकेश राहुल की ही बात है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 199 रन बनाकर आउट हुए लोकेश राहुल के मुरीद तो खुद कप्तान विराट कोहली भी हैं, जिन्होंने हाल ही में कहा था कि काश 24 बरस की उम्र में वो भी राहुल की तरह स्मार्ट होते हैं।
मिस्ट्री गर्ल का नाम एलिक्जिर नाहर
क्रिकेट की फील्ड के इस नायाब सितारे की पर्सनल लाइफ भी पिछले दिनों काफी चर्चा में थी, कहा जा रहा था कि जनाब इंगेज हैं क्योंकि उन्हें किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ एक इवेंट में देखा गया था लेकिन अब जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक लोकेश के इंगेज होने वाली बात सही है और उनकी मिस्ट्री गर्ल का नाम एलिक्जिर नाहर हैं।
फाइव स्टार होटल की मार्केटिंग एसोसिएट
आपको बता दें कि बेपनाह खूबसूरती की मल्लिका एलिक्जिर नाहर पहले मॉडलिंग करती थी और अब वो स्पोर्टस चैनल की होस्ट और एक फाइव स्टार होटल की मार्केटिंग एसोसिएट हैं, दोनों के रिश्तों का खुलासा सोशल मीडिया के जरिए तब हुआ जब लोकेश को चीयर करती हुईं वो चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिखाई दी थीं, अपनी चीयर वाली फोटो नाहर ने खुद अपनी ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने राहुल के नाम की जर्सी पहनी हुई थी।
फिलहाल अब सबको इस रिश्ते की अधिकारिक पुष्टि की आस है, जो कि लोकेश राहुल या एलिक्जिर नाहर ही कर सकते हैं।
My favourite spot in Chinnaswamy Stadium! 🇮🇳 pic.twitter.com/XMGbuv5NHp
— Elixir Nahar (@ElixirNahar) February 1, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
