बीसीसीआई ने लगाया ललित मोदी पर आजीवन प्रतिबंध
मुंबई। बीसीसीआई ने आज एक अहम फैसला करते हुए आईपीएल के पूर्व आयुक्त ललित मोदी पर आजीवन प्रतिबंद्ध लगाने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने अहम बैठक बुलाकर मोदी पर आजीवन प्रतिबंध का फैसला कर दिया। बीसीसीआई ने स्पेशल जनरल बॉडी मीटिंग यानि एसजीएम की बैठक में उन्हें बोर्ड से हमेशा के लिए निष्कासित कर दिया।
चेन्नई में हुई बैठक में मोदी को आजीवन प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया।इस फैसले के साथ ही ललित मोदी को दोहरा झटका लगा। एक तरफ तो उनपर आजीवन पाबंदी लगाई गई और दूसरी तरफ मोदी ने बीसीसीआई की आमसभा की बैठक पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद ही बीसीसीआई ने मोदी पर आजीवन प्रतिबंध का फैसला किया। सुप्रीम कोर्ट ने ललित मोदी की याचिका खारिज करते हुए कहा कि यह बीसीसीआई का अंदरूनी मामला है और कोर्ट इसमें दखल नहीं देगा। कोर्ट ने ललित मोदी से कहा कि वह बीसीसीआई की विशेष आम सभा के समक्ष पेश होकर अपने खिलाफ लगे आरोपों पर सफाई दें। हालांकि प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद ललित मोदी अब भी बीसीसीआई के निर्णय को अदालत में चुनौती दे सकते हैं।
इससे पहले कल दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने भी उनकी मीटिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने उस अपील को खारिज कर दिया था जिसमें बोर्ड के स्पेशल जनरल बॉडी मीटिंग पर रोक लगाने की मांग की गई थी। ये मीटिंग ललित मोदी पर आजीवन बैन लगाने को लेकर बुलाई गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
