सानिया ने सत्र की पहली जीत दर्ज की
पटाया। सानिया मिर्जा ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए पटाया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में जापान की आयुमी मोरिता को 3-6, 6-1, 6-2 से हराकर 2012 सत्र की अपनी पहली एकल जीत दर्ज की। गैरवरीय भारतीय ने एक घंटे और 32 मिनट में जीत दर्ज की। सानिया को दूसरे दौर में हालांकि दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी डोमीनिका सिबुल्कोवा के रूप में कड़ी चुनौती का सामना करना है।
सानिया इससे पहले आकलैंड और ऑस्ट्रेलियाई ओपन में खेली थी लेकिन उन्हें क्रमश: क्वालीफायर और पहले दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा था। दुनिया की 111वें नंबर की खिलाड़ी सानिया युगल में भी ऑस्ट्रेलिया की अपनी जोड़ीदार अनास्तासिया रोडियोनोवा के साथ चुनौती पेश करेंगी। भारत और ऑस्ट्रेलियाई की इस जोड़ी को शीर्ष वरीयता दी गई है और वह अपने अभियान की शुरूआत इरिना ब्रेमंड और कैरोलिन गार्सिया की फ्रांस की जोड़ी से भिड़ेंगे।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई ओपन के महिला युगल सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा जारी नवीनतम डब्ल्यूटीए रैंकिंग के युगल वर्ग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ सातवीं रैंकिंग पर पहुंची थी। सानिया इससे पहले 11वें स्थान पर थी। यह भारतीय खिलाड़ी अगर 21 जून 2012 तक शीर्ष 10 में शामिल रहती है तो उसे लंदन ओलंपिक में सीधा प्रवेश मिला जाएगा।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications