मुंबई। पिछले काफी समय ये टीम इंडिया के धांसू ओपनर और गब्बर सिंह कहे जाने वाले शिखर धवन अपनी फार्म को लेकर जूझ रहे हैं। टी 20 विश्वकप के बाद आईपीएल में भी धवन कुछ कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं जिसके कारण वो अब दिग्गजों के निशाने पर आ गये हैं।
Ipl 9: गंभीर ने तोड़ा रैना का सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि धवन का निगेटिव प्वाइंट स्लो फुटवर्क है जिसके कारण वो लगातार फेल हो रहे हैं। उन्हें इस पर वक्त देने की जरूरत है। तो वहीं क्रिकेट एक्सपर्टस की राय में टीम इंडिया में अब उनका विकल्प तलाश लेना चाहिए।
उनके विकल्प के तौर पर लंबे वक्त से अंजिक्ये रहाणे का ही नाम सामने आता है लेकिन आईपीएल में जिस तरह से केकेआर के कैप्टन गौतम गंभीर खेल रहे हैं उसे देखकर एक बार जरूर चयनकर्ताओं को टीम में बतौर ओपनर गौतम गंभीर की वापसी देनी चाहिए। टीवी चैनलों पर चल रही बहस ये इशारा करती है कि अगर इस समय टीम में कोई गब्बर को रिप्लेस कर सकता है तो वो गंभीर हो हो सकते हैं।
गंभीर ने आईपीएल में किया सबके मुंह बंद
आपको बता दें गौतम गंभीर लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर है बावजूद इसके उनका बल्ला आईपीएल में जबरदस्त ढंग से बोल रहा है। उन्होंने इंटरनेशनल और घरेलू मैच मिलाकर अब तक टी 20 में 5000 रन पूरे कर लिये हैं। उन्होंने इस आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले रैना का रिकार्ड भी तोड़ा है। अगर वाकई में चयनकर्ताओं को गौतम भाते हैं तो और उनकी टीम में वापसी होती है तो ऐसे में टीम इंडिया के वनडे टीम के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी के लिए काफी गंभीर बात होगी।
गंभीर ने किया धोनी को सीधा इग्नोर, नहीं मिलाया हाथ, देखें वीडियो
क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि गौतम गंभीर के टीम से आउट होने के पीछे कप्तान धोनी का हाथ था, समय-समय पर दोनों के बीच की कड़वाहट लोग महसूस भी करते हैं। फिलहाल देखते हैं कि धोनी मियां अपने चहेते गब्बर सिंह को बिना फार्म के कब तक बचाते हैं?