Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहाली टेस्ट: मैदान पर कोहली के रवैये से गावस्कर हुए नाराज, उठाए सवाल

मोहाली। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के मैदान पर किए गए व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। कोहली ने मोहाली टेस्ट के पहले दिन बेन स्टोक्स के आउट होने पर कुछ टिप्पणी की थी।

कोहली ने की थी बेन स्टोक्स के आउट होने पर टिप्पणी

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली आक्रामक खेल के साथ-साथ मैदान पर अपनी भावनाओं को उग्र अंदाज में प्रदर्शित करने के लिए भी जाने जाते हैं।

ऐसा ही नजारा भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भी देखने को मिला। जब विराट कोहली ने मोहाली टेस्ट के पहले दिन बेन स्टोक्स के आउट होने पर कुछ कमेंट किया।

ये पूरा घटनाक्रम 26 नवंबर को मोहाली टेस्ट के पहले दिन सामने आया। जब इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स 29 रन बनाकर रविंद्र जडेजा का शिकार बने। पार्थिव पटेल ने उनका कैच लपका।

टेस्ट के पहले दिन हुआ था वाक्या

जैसे ही बेन स्टोक्स आउट हुए कोहली ने उग्र अंदाज में उनकी ओर घूमकर कुछ टिप्पणी की। इस मामले में इंग्लैंड खिलाड़ी स्टोक्स ने आईसीसी अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान ने उनके खिलाफ गलत भाषा इस्तेमाल किया। हालांकि मामले में अधिकारियों ने कोहली को बरी कर दिया।

मैच के अगले दिन जब स्टोक्स ने कोहली को 62 रनों पर विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों के कैच कराया। हालांकि आउट करने के बाद स्टोक्स ने ज्यादा खुशी नहीं मनाते हुए दोनों हाथों से अपना मुंह बंद करने का इशारा किया।

गावस्कर ने कोहली के रवैये पर की टिप्पणी

इस पूरे घटनाक्रम में भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को कोहली का रवैया पसंद नहीं आया। उस समय गावस्कर बीबीसी के लिए खास तौर से कमेंट्री कर रहे थे।

गावस्कर ने कहा कि जो कुछ कहा गया ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था। आपने बल्लेबाज को आउट कर दिया फिर ऐसे व्यवहार की जरूरत ही क्या थी?

गावस्कर ने आगे कहा कि आपको बस अपने साथियों की तारीफ करनी चाहिए थी। पार्थिव पटेल की सराहना करनी चाहिए थी। लेकिन किसी बल्लेबाज को टिप्पणी करने की जरूरत क्या थी? गावस्कर इस पर नाराज नजर आए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+