Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शेन वार्न ने मोहम्मद कैफ को बताया अहंकारी और रविंद्र जडेजा को लेटलतीफ

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने हाल ही में अपनी आत्मकथा 'नो स्पिन' प्रकाशित की। इस किताब में उन्होंने अपने कई अनछुए पहलुओं को दुनिया के सामने रखा है। इस किताब में वार्न ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सत्र के दौरान राजस्थान रॉयल्स टीम से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया है। उन्होंने किताब में पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ को अहंकारी बताया है।

वॉर्न लिखते हैं, 'मोहम्मद कैफ ने कुछ ऐसा किया जिसका हल तुरंत करना जरूरी था। जब हम राजस्थान रॉयल टीम के तौर पर होटल पहुंचे तो सभी खिलाड़ी अपने-अपने रूम की चाबी लेकर चले गये।' उन्होंने बताया, 'कुछ मिनट बाद जब मैं टीम के मालिकों के साथ रिसेप्शन पर बात-चीत कर रहा था तभी कैफ वहां पहुंचे और उन्होंने रिसेप्शनिस्ट से कहा 'मैं कैफ हूं'। रिसेप्शनिस्ट ने कहा, 'हां, मैं किस तरह आपकी मदद कर सकता हूं'। कैफ ने फिर से जवाब दिया, 'मैं कैफ हूं'।'

वॉर्न इसके बाद कैफ के पास पहुंचे और उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है उन्हें पता है, आप कौन है, आप क्या चाहते है? कैफ ने जवाब दिया, 'हर खिलाड़ी की तरह मुझे भी छोटा कमरा मिला है।' मैंने कहा, 'आप बड़ा कमरा चाहते है या कुछ और।' उन्होंने फिर से वही जवाब दिया मैं कैफ हूं। मैं सीनियर खिलाड़ी हूं, एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हूं, इस लिए मुझे बड़ा कमरा चाहिए।' वॉर्न ने आगे लिखा, 'मैंने उन्हें कहा कि हर किसी को एक तरह का ही कमरा मिला है। सिर्फ मुझे बड़ा कमरा मिला है क्योंकि मुझे कई लोगों से मुलाकात करनी होती है। इसके बाद कैफ वहां से चले गये।'

जडेजा लेटलतीफ थे:
वॉर्न ने किताब में इस बात का भी जिक्र किया है कि रविंद्र जडेजा लेट लतीफ ज्यादा थे। उन्होंने लिखा है 'हम कुछ चीजों को नजरअंदाज कर सकते हैं लेकिन बार-बार एक चीज को नंजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वार्न ने लिखा है स्टेडियम में अभ्यास के लिए होटल से बस सुबह नौ बजे निकल गई लेकिन रविंद्र जडेजा बस में नहीं पहुंचे। वह मैदान पर भी लेट पहुंचे। वापसी में मैंने बीच रास्ते में बस को रुकवाया और लेट आने वाले खिलाड़ी को सजा के तौर पर वहां से पैदल होटल आने को कहा, इस पर एक खिलाड़ी ने चुटकी ली तो मैंने उसे भी यही सजा दी। इसके बाद सभी खिलाड़ी समय के पाबंद हो गए।

Story first published: Wednesday, November 7, 2018, 14:40 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+