Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अगले साल इस महीने शुरू हो सकता है IPL का 13वां सीजन, तारीख आई सामने

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के13वें सीजन को शुरू हो में अभी कुछ महीने हैं लेकिन 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी ने इसके प्रति उत्सुकता अभी से पैदा कर दी है। पैट कमिंस, इयोन मॉर्गन, ग्लेन मैक्सवेल, टॉम बैंटन सहित 338 क्रिकेटर्स में से 73 खिलाड़ियों को नीलामी दाैरान चुना जाएगा। अगले सीजन के लिए 73 में से 29 विदेशी खिलाड़ी भी चुने जा सकते हैं। अगला सीजन कब शुरू होगा इसकी तारीख सामने आई है।

इएसपीएन.क्रिकइंफो में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट की दुनिया में सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली लीग का 13 वां संस्करण अगले साल मार्च के अंत में शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट 28 मार्च से लेकर 24 मई तक खेला जा सकता है। आईपीएल नीलामी के बाद अगले महीने जब आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक होगी, तो फ्रेंचाइजियों को इस बारे में सूचित कर दिया जाएगा। खबर यह भी है कि आईपीएल को पूरे 2 महीने तक चलाने का फैसला लिया जा सकता है।

इसके अलावा यह भी खबर है कि मैच शाम 7 बजे शुरू हो सकता है। बता दें कि पिछली बार भी समय बदलने की बात हुई थी लेकिन मुंबई इंडियंस ने इस फैसले पर आपत्ति जताई थी। अभी तक हुए 12 सीजन में ज्यादातर 2 मैच एक दिन में होते दिखे हैं, लेकिन इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई का इरादा इस बार ऐसा नहीं है। बीसीसीआई आईपीएल के अगले सीजन में एक दिन में एक ही मैच कराने पर विचार कर रहा है।

Story first published: Thursday, December 19, 2019, 15:00 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+