Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'10 किलो का बैट, 2.5 किलो का हाथ' तस्वीर देख कोहली ने उड़ाया चहल का मजाक

नई दिल्ली। भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अपने स्पिन जादू से विपक्षी बल्लेबाजों को न सिर्फ परेशान करने के लिए जाने जाते हैं, बल्कि वे सोशल मीडिया पर अपनी मजेदार बातें रखने के लिए चर्चित हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने भारतीय क्रिकेट टीम के साथियों को ट्रोल करने के अलावा, चहल को अक्सर अपने ही 'चहल टीवी' में दूसरे क्रिकेटरों पर मज़ाक उड़ाते देखा जाता है। हालामकि, 29-वर्षीय चहल भी सोशल मीडिया पर कभी-कभी अपने साथियों के निशाने पर आ जाते हैं। इस बार चहल को अपने कप्तान विराट कोहली द्वारा ही ट्रोल होना पड़ा।

चहल ने गुरुवार इंस्टाग्राम पर विंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड के साथ खुद की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में चहल बल्ले से शाॅट लगाते हुए दिख रहे हैं और उन्होंबने कैप्शन दिया, "10 किलो का बैट, 2.5 किलो का हाथ !!" इस तस्वीर पर कुलदीप यादव ने भी कमेंट किया लेकिन कप्तान कोहली ने जो लिखा उससे चहल का मजाक उड़ गया। कोहली ने ट्रोल करते हुए कहा, 'अबे तेरी जांघ से बड़ी पिंडली है उसकी।' कोहली ने ऐसा पोलार्ड को देखते हुए कहा, क्योंकि चहल पोलार्ड के आगे बहुत छोटे नजर आ रहे हैं।

बता दें कि चहल का मजाक उड़ना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले चहल ने अपनी तस्वीर कुलदीप यादव के साथ शेयर की थी। इस तस्वीर को देख इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट ने उनकी लंबाई का मजाक उड़ाया। व्याट ने कहा कि उन्हें लगता है कि चहल लंबाई में उनसे छोटे हैं. हालांकि इस कमेंट के साथ व्याट ने हंसने वाली इमोजी भी लगाई। उल्लेखनीय है कि कोहली और उनकी टीम 22 दिसंबर को कटक में तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में विंडीज से खेलेंगे, जहां उद्देश्य मैच जीतकर 2-1 से सीरीज जीतना होगा।

Story first published: Friday, December 20, 2019, 15:39 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+