INDvsAUS: हैदराबाद वनडे से पहले चोटिल हुआ दिग्गज भारतीय खिलाड़ी, हो सकता है बाहर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टी20 मैचों की सीरीज 2-0 से गंवा बैठी। अब 'विराट सेना' की नजरें 2 मार्च से शुरू हो रही 5 वनडे मैचों की सीरीज पर कब्जा करने पर होंगी। पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले भारत के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हो गए हैं। यह खबर भारतीय खेमे के लिए अच्छी नहीं। अगर चोट गंभीर हुई तो उन्हें पहले मैच से बाहर होना पड़ सकता है। उनकी जगह फिर रिषभ पंत शामिल हो सकते हैं।

बाजू पर लगा तेज थ्रो
37 वर्षीय धोनी ने नेट में काफी लंबे समय तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। टीम के सभी खिलाड़ी अधिकारिक सत्र के बाद थ्रो-डाउन ले रहे थे। राघवेंद्र की ऐसी ही एक गेंद धोनी की बाजू के अगले हिस्से से लग गई। इस अनुभवी खिलाड़ी को कुछ दर्द हुआ और एहतियात के तौर पर उन्होंने इसके बाद बल्लेबाजी नहीं की। यह चोट गंभीर है या नहीं, या पहले वनडे में उनका खेलना संदिग्ध है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

फाॅर्म में हैं धोनी
धोनी माैजूदा समय में अच्छी फाॅर्म में हैं। उन्होंने बेंगलुरू में हुए दूसरे टी20 मैच के दाैरान 23 गेंदों में ताबड़तोड़ 40 रनों की पारी खेली थी जिसमें 3 चाैके और इतने ही छक्के शामिल रहे थे। इसके अलावा उन्होंने कप्तान विराट कोहली के साथ चाैथे विकेट के लिए 100 रनों की बड़ी साझेदारी भी की थी। हालांकि, बावजूद इसके भारत ग्लेन मैक्सवेल के 113 रनों की पारी के कारण मैच हार बैठा। अगर धोनी पहले मैच से बाहर होते हैं तो यह टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा।

लगाए थे लगातार 3 अर्धशतक
धोनी ने हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई उन्ही ही की धरती पर 3 वनडे मैचों की सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस तीनों मैचों में अर्धशकीय पारियां खेल भारत को 2-1 से सीरीज जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी। धोनी ने पहले मैच में 51, दूसरे मैच में नाबाद 87 तो तीसरे मैच में नाबाद 55 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में अगर पहले मैच से बाहर होते हैं तो टीम को इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है।
भारत-आस्ट्रेलिया मैचों का शेड्यूल-
पहला वनडे- 2 मार्च, हैदराबाद
दूसरा वनडे- 5 मार्च, नागपुर
तीसरा वनडे- 8 मार्च, रांची चाैथा
वनडे- 10 मार्च, मोहाली पांचवां
वनडे, 13 मार्च, दिल्ली

ऐसी है भारतीय टीम
पहले दो वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, विजय शंकर, ऋषभ पंत, सिद्धार्थ कौल, केएल राहुल
आखिरी तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, विजय शंकर, ऋषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार, केएल राहुल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
