महेंद्र सिंह धोनी के विश्व कप में खेलने की अटकलों को लेकर रॉबिन सिंह ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट मैचों की तैयारियों में मशगूल है। तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर हो चुकी है। इस सीरीज में महेंद्र सिंह को टीम में शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में चर्चाओं का दौर चला कि क्या यह भारतीय टीम से धोनी युग के समापन की शुरूआत है। इसी बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रॉबिन सिंह ने धोनी के बारे में बात की है।
रॉबिन ने कहा कि धोनी विश्व कप 2019 में भारतीय टीम का हिस्सा जरूर होने चाहिए। भारत के लिए 136 वन डे मैच खेलने वाले सिंह ने कहा, "धोनी को विश्व खेलना चाहिए। जिन लोगों को टीम में जगह दी गई है, उनकी जगह अभी पक्की नहीं हुई है।" इसके साथ ही सिंह का मानना है कि विश्वकप में मेजबान इंग्लैंड के प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी।
भारत के बारे में बात करते हुए रॉबिन ने कहा की भारत प्रमुख दावेदार में शामिल है। इंग्लैंड बहुत टीम अच्छी टीम है, वे बहुत शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। घरेलू हालात में वे बहुत मजबूत होंगे।
आपको बता दें कि धोनी की जगह शामिल किए गए ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए। इसी दौरान सौरव गांगुली ने भी धोनी के बारे में बात करते हुए बताया था कि उनके हिसाब से धोनी आज भी कभी भी छक्के मार सकते हैं। इतना तो तय है कि धोनी विश्व कप 2019 के लिए भारतीय टीम का अहम हिस्सा होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
