For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-20 : इस बल्लेबाज ने जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, युवराज के बाद 1 ओवर में ठोक दिए इतने रन

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में माैजूदा समय ऑस्ट्रेलिया, भारत और विंडीज जैसी धुआंधार टीमें वो करिश्मा नहीं दिखा पा रही हैं जिन्हें छोटी टीमें अंजाम दे रही हैं। इस समय आयरलैंड, स्काॅटलैंड और नीदरलैंड के बीच 6 टी20 मैचों की त्रिकोणीय सीरीज चली हुई है। सीरीज का दूसरा मुकाबला स्काॅटलैंड और नीदरलैंड के बीच हुआ जिसमें स्काॅटलैंड के एक बल्लेबाज ने तूफानी शतक जड़ते हुए कई रिकाॅर्ड बनाए। यह बल्लेबाज है जाॅर्ज मुंसे जिन्होंने ओपनिंग करते हुए नाबाद 127 रनों की पारी खेल ना सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि नया रिकाॅर्ड भी बनाया।

युवराज के बाद 1 ओवर में ठोक दिए इतने रन

युवराज के बाद 1 ओवर में ठोक दिए इतने रन

ओपनिंग करने आए मुंसे ने 56 गेंदों में 127 रन बनाए जिसमें 5 चाैकों के अलावा 14 छक्के भी रहे। मुंसे ने मैच के 13वें ओवर में नीदरलैंड के मैक्स डाउद को 32 रन ठोक दिए। इसी के साथ मुंसे ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में युवराज सिंह के बाद किसी एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राॅर्ड के 1 ओवर में 6 छक्के लगाकर 36 रन बटोरे थे।

विराट कोहली और स्टीव स्मिथ में इस समय कौन है बेस्ट, गांगुली ने दिया जवाब

जड़ा सबसे तेज दूसरा शतक

जड़ा सबसे तेज दूसरा शतक

इस अलावा मुंसे ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज दूसरा शतक लगाने का रिकाॅर्ड भी अपने नाम कर लिया है। मुंसे ने महज 41 गेंदों में ही छक्का लगाकर 100 रन पूरे कर लिए थे। मुंसे ने यह रिकाॅर्ड अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई को पछाड़ते हुए हासिल किया जिन्होंने 23 फरवरी 2019 को आयरलैंड के खिलाफ 42 गेंदों में शतक लगाया था। बता दें कि सबसे तेज शतक लगाने का रिकाॅर्ड संयुक्त रूप से डेविड मिलर, रोहित शर्मा और चेज रिपबल्कि के विक्रमसेकरा ने 35-35 गेदों में शतक पूरा किया है।

टीम को मिली आसान जीत

टीम को मिली आसान जीत

मुंसे की इस शानदार पारी की बदाैलत स्काॅटलैंड को आसान जीत मिली। नीदरलैंड ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन वो गलत साबित हो गया। स्काॅटलैंड ने 3 विकेट खोकर 252 रन बना डाले। जवाब में नीदरलैंड के खिलाड़ी 7 विकेट खोर 194 रन ही बना सके और स्काॅटलैंड ने 58 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में स्कॉटलैंड के द्वारा बनाया गया यह छठा सबसे बड़ा टीम स्कोर है।

Story first published: Tuesday, September 17, 2019, 13:46 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+