सिडनी। विश्वकप 2015 अपने रोमांच के चरम पर पहुंच गया है। 14 टीमों में से अब सिर्फ 4 टीमें ही बची हैं। सेमीफाइनल के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला तय हो गया है। ऐसे में ये चारों टीमें विश्वकप को अपने देश ले जाने के लिए पूरी ताकत झोंक देना चाहेंगी। यह विश्वकप रिकॉर्ड और आंकड़ों के लिहाज से तो काफी रोमांचक बना ही हुआ है। लेकिन हम आपको 10 ऐसे रोचक तथ्यों को बतायेंगे जो आपको रोमांचित करेंगे।
इस विश्वकप को जीतने वाली टीम अगर एक भी मैच नहीं हारती है तो उसे 4.3 मिलियन डॉलर की बजाए 4.6 मिलियन डॉलर की इनामी राशि दी जाएगी।