oi-Ankur
सिडनी। विश्वकप के अगले दो मैचों में बारिश एक अहम समस्या बन सकती है। ऐसे में इन मैचों के दौरान डकवर्थ लुईस नियम काफी अहम हो जाता है। साथ ही क्रिकेट के प्रमियों के लिए इस गुत्थी को सुलझाना भी काफी जरूरी है कि आखिरकार यह नियम काम कैसे करता है।
हालांकि इस नियम को लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है। लेकिन मौजूद वक्त में इस नियम को आईसीसी ने मान्यता दे दी है जिसके चलते इस नियम को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में प्रयोग किया जाता है। इस टेबल की मदद से आपको इस नियम के अनुसार बारिश के चलते बाधित मैच में नये लक्ष्य को समझने में मदद मिलेगी।
- मान लीजिए भारत की टीम ने बारिश से बाधित मैच में 50 ओवर की जगह 25 ओवर खेलें। ऐसी स्थिति में डकवर्थ लुईस टेबल के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के संसाधन घटकर सिर्फ 42.2 फीसदी रह जायेंगे।
- वहीं अगर बारिश के चलते 15 ओवर का मैच नहीं हो पाया तो ऐसे में इनिंग को खकत्म करने के लिए कम से कम 10 और ओवर डालने जरूरी होंगे.
- ऐसे में जितने ओवरों का नुकसान हुआ है उसी के अनुसार संसाधनों के कम होने को भी जोड़ा जाएगा। संसाधनों में पॉवर प्ले सहित क्षेत्ररक्षण में खिलाड़ियों को सीमित किया जाना शामिल है।
- वहीं दिन रात्रि मैच में अगर 10 ओवर का खेल बर्बाद होता है और 4 विकेट गिर गये हैं टीम के तो ऐसे में उस टीम के संसाधनों में 26.1 फीसदी की कमी की जाती है
- ऐसी परिस्थिति में हम संसाधनों की कमी को ऐसे जोड़ते हैं। संसाधनों में 42.2-26.1= 16.2 की कमी की जाती है।
- वहीं अगर टीम 250 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम कके संसाधनों में कमी को इस तरह जोड़ा जाता है।
- कुल 100 फीसदी संसाधनों में से 16.1 फीसदी संसाधनों की कमी की जाती है यानि टीम के संसाधनों को 83.9 फीसदी तक कर दिया जाता है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, March 24, 2015, 13:23 [IST]
Other articles published on
Mar 24, 2015