Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली का यह ट्वीट हुआ वायरल

नई दिल्ली। टीम इंडिया ने विश्व कप 2019 में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए पाकिस्तान को मात दे दी। विश्व कप के महामुकाबले में बारिश की लुकाछुपी के बीच डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान को 89 रनों से मात दे दी। इस जीत के साथ ही भारत ने विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अपराजेय क्रम बरकरार रखा है। विश्व कप 2019 के चार मैचों में यह भारत की तीसरी जीत थी जबकि एक मैच का नतीजा बारिश के चलते नहीं निकल सका था। इस बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का कद और भी ऊंचा हो गया है। उन्होंने मैच के बाद एक ट्वीट भी किया जो काफी पसंद किया जा रहा है।

कोहली ने भारत की पाकिस्तान पर जीत का श्रेय टीम के शानदार प्रदर्शन को दिया। लेकिन कोहली इस मौके पर दुनिया भर से आए फैंस का शुक्रिया अदा नहीं भूले जिनकी बदौलत यह मुकाबला हाईवोल्टेज ड्रामा में तब्दील हो गया था। उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड में बड़ी संख्या में फैंस के पहुंचने पर उनका शु्क्रिया अदा किया।

आपको बता दें कि भारत ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 336 रन बनाए थे जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम निर्धारित 40 ओवरों में 6 विकेट पर 212 रन ही बना पाई। भारतीय बल्लेबाजी की धुरी साबित हुआ और धवन की गैरमौजूदगी में भी भारत शिखर पर जाता हुआ दिखाई दिया। भारत की ओर से लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को शतकीय साझेदारी दिलाई। इस मुकाबले में राहुल ने 57 और रोहित शर्मा ने शानदार 140 रनों की पारी खेली जिसके चलते भारत एक बड़ा स्कोर खड़ा कर सका। इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने भी अपने अर्धशतक के साथ ODI क्रिकेट में अपने 11,000 हजार रन भी पूरे कर लिए।

Story first published: Monday, June 17, 2019, 18:42 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+