VIDEO: भारत-पाक मैच में धानी की बेटी जीवा संग मस्ती करते दिखे ऋषभ पंत
नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लाडली जीवा अपनी क्यूटनेस के चलते हमेशा इंटरनेट पर छाई रहती हैं। इस बार भी जीवा का बहुत मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं।
दोनों वीडियो में एक दूसरे को देखकर चिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं और खूब मस्ती कर रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह ऋषभ पंत जीवा धोनी को दहाड़ना सिखा रहे हैं। इस वीडियो को रिषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो पर कैप्शन दिया 'पार्टनर्स इन क्राइम'।
आपको बता दें कि ऋषभ पंत को भारतीय ओपनर शिखर धवन के चोटिल होने के बाद कवर के तौर पर इंग्लैंड बुलाया गया है। पंत को बच्चों के साथ खेलना काफी पसंद है और यह पहली बार नहीं है जब पंत को बच्चों के साथ मस्ती करते हुए देखा गया हो। इससे पहले पूरे आईपीएल के दौरान पंत शिखर धवन के बेटे जोरावर के साथ मस्ती करते हुए दिखाई देते थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
