न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद कोहली ने शेयर की टीम के सबसे फिट ग्रुप की फोटो
नई दिल्ली: टीम इंडिया मंगलवार को ऑकलैंड आ गई है जहां 24 जनवरी को पांच मैचों की टी 20 सीरीज के पहले मैच में मेजबान न्यूजीलैंड के साथ भारत को मुकाबला खेलना है। लंबे और सफल घरेलू सीजन के बाद अब यह भारत के लिए पहला और बेहद महत्वपूर्ण विदेशी दौरा होगा जहां पर भारत के पास कीवी टीम को उसकी ही मांद में पीटने का बेहतरीन अवसर है। हालांकि चुनौतियां कम नहीं होंगी क्योंकि शिखर धवन, हार्दिक पांड्या और ईशांत शर्मा जैसे खिलाड़ी इस दौरे पर अपनी सेवाए नहीं दे पाएंगे।
डेढ़ महीने के इस दौरे में 5 टी-20 के अलावा तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच भी होंगे। जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा हैं।

टीम इंडिया का सबसे फिट ग्रुप
इसी बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार की सुबह को ऑकलैंड में भोजन के बाद भारतीय टीम के कुछ सबसे फिट खिलाड़ियों की ग्रुप फोटो शेयर की है जिसमें आप मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को देख सकते हैं। कोहली ने यह फोटो ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों पर शेयर की हैं।
कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा: टॉप टीम जिम सेशन और खूबसूरत ऑकलैंड में एक अच्छा खाना।

खूबसूरत ऑकलैंड में पहुंची कोहली एंड कंपनी
बता दें कि इस समय भारतीय टीम में ये चारों टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स हैं और हमेशा अपनी फिटनेस के साथ मानको को इन्होंने ऊंचा ही उठाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई एकदिवसीय श्रृंखला में भी भारतीय टीम की फील्डिंग का जलवा दिखा था जब विराट ने बेंगलुरू में मार्नर लाबुशेन को आउट करने के लिए एक्स्ट्रा कवर पर एक जबरदस्त कैच लिया था। जबकि, पांडे ने डेविड वार्नर राजकोट में डेविड वार्नर का जबरदस्त कैच लेकर टीम की जीत में भूमिका तैयार की थी।
U19 CWC: 29 गेंदों में मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के इस बर्ताव ने जीता दिल
रविंद्र जडेजा के बारे में क्या बात की जाए। उनको भारतीय टीम का बेस्ट फील्डर माना जाता है। जडेजा निस्संदेह भारतीय टीम में सबसे अच्छे क्षेत्ररक्षक हैं और दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में एक हैं। दूसरी ओर लोकेश राहुल के लिए तो गत ऑस्ट्रेलियाई सीरीज एक नया अवतार लेने जैसी रही है। उन्होंने ना केवल नंबर 5 पर शानदार बल्लेबाजी की बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक विकेटकीपर के रूप में भी शानदार प्रदर्शन किया।

सफल घरेलू सीजन के बाद अब बड़ी चुनौती
इस बीच, मंगलवार को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को कंधे में चोट के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है, जो उन्होंने घर में वनडे सीरीज के निर्णायक ऑस्ट्रेलिया के दौरान उठाया था। अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने न्यूजीलैंड में T20I और ODI श्रृंखला के लिए अपने प्रतिस्थापन का नाम दिया। संजू सैमसन ने पांच मैचों की टी 20 सीरीज़ के लिए धवन की जगह ली, जबकि पृथ्वी शॉ को वनडे के लिए बुलाया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
