गिब्स ने किया खुलासा- 2007 में पाकिस्तानी फैंस को क्यों कहा था 'जानवर'
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स एक समय जिस अंदाज में बल्लेबाजी करते थे अगर वह सिलसिला अधिक लंबे समय तक जारी रहता तो वह प्रोटियाज क्रिकेट इतिहास में सबसे महान बल्लेबाजों की लिस्ट में एक होते।
हालांकि ऐसा हो नहीं सका लेकिन इसके बावजूद गिब्स दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेले एक बेहतरीन ओपनर्स में से एक हैं जो आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम के लिए कई बार मुसीबत बने हैं। गिब्स ने हाल में एक खुलासा किया है जब उन्होंने पाकिस्तान के सपोर्ट्स को जानवर तक कह दिया था।

गिब्स ने याद किया 2007 का वो किस्सा
गिब्स ने मंगलवार को घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान कुछ पाकिस्तानी प्रशंसकों के "उपद्रवी" व्यवहार को याद किया, जिसके कारण गिब्स पर एक नस्लीय प्रतिक्रिया करने के कारण 3 मैचों का बैन लगा दिया गया था।
न्यूजीलैंड दौरे से पहले BCCI ने रिद्धिमान साहा को रणजी ट्रॉफी में भाग लेने से रोका
गिब्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर खुलासा किया है कि उन्होंने उस समय पाकिस्तानी समर्थकों को क्या कहा था। दरअसल गिब्स से ट्विटर पर उनके एक फैन ने पूछा था कि उस समय ऐसा क्या हुआ था जब गिब्स पर बैन लगाया गया।

पाकिस्तानी फैंस को कहा 'जानवर'
गिब्स से पूछा गया- गिब्स 2007 में आप पर आईसीसी ने 3 मैचों का बैन लगाया था। आप पर भीढ़ के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप था। उस समय आपने क्या कहा था?
इस बात का जवाब गिब्स ने दिया है- कुछ पाकिस्तानी समर्थकों को जानवर कहा था। उन्होंने मेरी मां-बेटे को खिलाड़ियों के व्यू एरिया से उनकी सीट से उठने पर मजबूर कर दिया था।
आईसीसी ने सेंचुरियन में श्रृंखला के पहले टेस्ट के दौरान नस्ली टिप्पणी करने के लिए गिब्स पर दो टेस्ट के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। गिब्स ने प्रतिबंध के खिलाफ अपील की थी लेकिन आईसीसी ने इसे खारिज कर दिया।

स्टंप माइक्रोफोन ने सुन ली बात, लगा बैन
स्टंप माइक्रोफोन पर, गिब्स को यह कहते हुए पकड़ा गया कि पाकिस्तानी समर्थक "जानवरों की तरह" व्यवहार कर रहे थे।
गिब्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 90 टेस्ट और 248 एकदिवसीय मैच खेले, जिसमें क्रमशः 6167 और 8094 रन बने। गिब्स ने टेस्ट में 41.95 की औसत से रन बनाए जबकि वनडे में भी उनका औसत 36.13 रहा। उन्होंने 23 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी शिरकत की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
