मैच के दौरान भड़का अश्विन का गुस्सा, दो खिलाड़ियों के बीच हाथापाई, सामने आया VIDEO
चेन्नई। तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) एक मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी बहस में टीम इंडिया के ऑलराउंडर आर. अश्विन भी गुस्से में नजर आए। अश्विन का यह चेहरा खेल के मैदान में पहली बार देखा गया है। आपसी कहासुनी से शुरू हुए झगड़े में हाथापाई की नौबत भी आ गई।
दरअसल, गुरुवार को टीपीएल में डिंडीगुल ड्रैगंस और चेपक सुपर गिलीज के बीच हो रहे मैच के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला। मैच में सुपर गिलीज ने पहले बैटिंग करते हुए ड्रैगंस के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा। जिस वक्त झगड़ा हुआ तब ड्रैगंस टीम के कप्तान आर. अश्विन और जगदीशन नारायन बल्लेबाजी कर रहे थे।
पढ़ें: कैसे अपराध और सियासत के कॉकटेल ने शहाबुद्दीन को बनाया बाहुबली?
हेलमेट उतारकर दौड़े अश्विन
रनों के दबाव में जगदीशन ने सुपर गिलीज के स्पिनर साईकिशोर की बॉल में अपना विकेट गवां दिया। पवेलियन वापस लौटते समय जगदीशन और साईकिशोर ने एक दूसरे पर कुछ कमेंट पास किए। जगदीशन की बात पर साईकिशोर ने उन्हें धक्का दे दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच हो रही हाथापाई पर नॉन स्ट्राइक पर खड़े अश्विन भी गुस्से में आ गए।
पढ़ें: 15 करोड़ रुपये टैक्स भरने वाले कपिल शर्मा कितना कमाते हैं?
चेहरे पर साफ दिखा गुस्सा
अश्विन तेजी से दौड़कर दोनों के पास पहुंचे और बॉलर को चुप रहने का इशारा किया। उनके चेहरे पर गुस्सा साफ झलक रहा था। आखिरकार दूसरे खिलाड़ियों ने आकर मामला शांत कराया। यह मैच अश्विन की टीम 6 रनों से हार गई थी। अश्विन ने मैच के बाद घटना को लेकर सफाई दी और कहा कि यह सिर्फ तनाव की वजह से हुआ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
