IND vs NZ: क्या केएल राहुल के चलते साफ हो जायेगा भारतीय टीम से ऋषभ पंत और संजू सैमसन का पत्ता
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम के लिये कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिये इस मैच से जो चीज सबसे ज्यादा चौंकाने वाली थी वह है प्लेइंग इलेवन का चयन। कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जिन 5 खिलाड़ियों को नहीं शामिल करने का फैसला किया उसमें भारतीय टीम को दोनों विकेटकीपर ऋषभ पंत और संजू सैमसन का नाम भी है।
और पढ़ें: अब्दुल रज्जाक का भारतीय कप्तान पर बड़ा बयान, कहा- एक नहींं कई विराट कोहली दे सकता है पाकिस्तान
विराट कोहली के इस चयन के बाद एक बार फिर से यह सवाल उठ रहा है कि क्या टीम में वैकल्पिक विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल के चलते टीम के नियमित विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और संजू सैमसन की छुट्टी होने वाली है।
और पढ़ें: 1st T20, IND vs NZ: 13 साल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार ऐसा करेगी भारतीय टीम

विराट को राहुल पर भरोसा, पंत-सैमसन बाहर
ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही मैच में विराट कोहली ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए पहले मैच में लोकेश राहुल को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल किया है।
टॉस जीतने के बाद विराट कोहली ने कहा,' हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। यह पिच बल्लेबाजी के लिये शानदार है। हो सकता है कि रात को रोशनी के चलते गेंदबाजी करने में दिक्कत आये। हम आनन-फानन ट्रैवल से खुश नहीं थे पर आब हम काफी बेहतर हैं। हमने वनडे सीरीज खेली और अब हम टी20 खेलने को तैयार हैं।'

लोकेश राहुल पर पंत से ज्यादा भरोसा
विराट ने कहा,' आज हमारी टीम में जो 5 खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं उनमें कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, संजू सैमसन, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं। हम सिर्फ खेलना चाहते हैं और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखते हुए जीत हासिल करना चाहते हैं।'
मैच से पहले विराट कोहली ने विकेट कीपिंग को लेकर इशारा किया था कि अभी कुछ समय तक वह लोकेश राहुल के साथ ही विकेटकीपिंग कराने पर विचार कर रहे हैं। इसके बाद ही यह कयास लगने शुरु हो गये कि क्या ऋषभ पंत से नाखुश है टीम मैनेजमेंट और अब उनका वक्त खत्म होने की ओर है।

टीम में बैलेंस बनाते हैं लोकेश राहुल
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में गेंद लगने की वजह से लोकेश राहुल को विकेटकीपिंग करनी पड़ी। जिसके बाद लोकेश राहुल ने पूरी सीरीज में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने न सिर्फ शानदार बल्लेबाजी की बल्कि विकेटकीपिंग में भी अपना जौहर दिखाया।
वहीं पिछले कुछ समय से फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत के लिये यह मौका बेहद खतरनाक साबित हो रहा है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में उपलब्ध होने के बावजूद विराट कोहली ने लोकेश राहुल पर भरोसा जताया और मैच के बाद साफ किया कि लोकेश राहुल टीम में बैलेंस प्रदान करते हैं। इसलिये मैनेजमेंट अभी उन्हीं के साथ जाना चाहेगा।

भाग्य के भरोसे संजू सैमसन का हो रहा चयन
वहीं टीम के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाजी संजू सैमसन की बात करें तो उनका चयन टैलेंट से ज्यादा भाग्य के भरोसे हो रहा है। वह हर बार टीम में तभी शामिल होते हैं जब कोई खिलाड़ी बाहर जाता है। फिलहाल वह शिखर धवन की जगह टीम में शामिल किये गये हैं।
संजू सैमसन ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में 5 साल बाद मैदान पर वापसी की जिसमें पहली गेंद पर छक्का लगाया और अगली गेंद पर कैच थमाकर आउट हो गये। मौके की परेशानियों से जूझ रहे संजू सैमसन के लिये लोकेश राहुल का विकेटकीपर के तौर पर खेलना आने वाले समय में और मुश्किलें खड़ी करने वाला है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
