IPL 2019: कप्तानी छीनने से हुआ अजिंक्य रहाणे का अपमान, कंगारू दिग्गज का दावा
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए हाल के क्रिकेट दिन काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। आईपीएल के 12वें सीजन की शुरुआत में रहाणे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे लेकिन बाद में अपेक्षित परिणाम ना देने के पाने के कारण IPL के बीच में ही उनसे कप्तानी छीन ली गई। इसी बीच विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में भी उनका चयन नहीं हो सका।

'सही नहीं हुआ रहाणे के साथ'
इन सबसे मिली निराशा के बावजूद रहाणे ने बतौर बल्लेबाज राजस्थान की टीम से खेलना जारी रखा और फिर से अपनी फॉर्म हासिल की। इसकी गवाही उनका शानदार शतक देता है जो उन्होंने सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगाया था। निश्चित रूप से 'बल्लेबाज' के तौर पर रहाणे के ऊपर से कप्तानी का भार समाप्त हुआ है लेकिन जिस तरह से उनसे कप्तानी छीनी गई है वह किसी अपमान से कम नहीं हैं। यह कहना है ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर ब्रैड हॉग का।

ब्रैड हॉग ने कही बड़ी बात-
हॉग ने ट्वीटर पर सवाल-जवाब कार्यक्रम के सिलसिले में ये बात कही। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि राजस्थान रॉयल्स ने ये सही किया है। ये रहाणे के साथ सही नही किया गया। कप्तानी के दौरान जब रहाणे अपने गेंदबाजों से बात करने की कोशिश करते थे तो अन्य खिलाड़ी भी बात करने आ जाते थे। जबकि एक कप्तान आपका कप्तान होता है और वहीं फैसला करता है। मेरे हिसाब से यह कठोर फैसला था और इसने युवा रहाणे के लिए अपमानित करने वाली बात भी थी।'
भारत की विश्व कप टीम से हुए बाहर तो अजिंक्य रहाणे ने इस टीम में मारी एंट्री

अब हैंपशायर की ओर से खेलेंगे रहाणे-
आपको बता दें कि रहाणे अब इंग्लिश काउंटी हैंपशायर की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। वह ऐसे पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं जो इस काउंटी से खेलेंगे और वह मई, जून और जुलाई के शुरुआती दिनों तक काउंटी चैपिनशिप मैचों में खेलेंगे। अभी उनको वीजा क्लियरेंस का इंतजार है। 30 साल के रहाणे हैंपशायर में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एडन मार्करम का स्थान लेंगे। उल्लेखनीय है कि विश्व कप में ना चुने के बाद रहाणे के सामने कोई भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की प्रतिबद्धता भी अगले कुछ महीनों में नहीं थी। ऐसे में बीसीसीआई के अधिकारियों ने उनको विश्व कप के बाद टेस्ट मैचों में तैयार रखने के लिए यह अनुमति दी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
