सिडनी टेस्ट :सचिन का रिकॉर्ड तोड़ कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए सबसे तेज 19 हजार रन
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मुकाबले का पहला दिन सिडनी में समाप्त हुआ। विराट कोहली ने पहले टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा की दमदार पारियों की बदौलत भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट खोकर 303 रन बना लिए हैं।
भारतीय टीम की ओर से मयंक अग्रवाल ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में एक बार फिर से शानदार पारी खेली लेकिन उसको शतक में तब्दील नहीं कर सके। उसके बाद कोहली-पुजारा ने बढ़िया साझेदारी करने की कोशिश की लेकिन चाय के बाद कोहली हेजलवुड की लेग स्टंप पर गिरी खराब गेंद को पुल करने के प्रयास में आउट हो गए।
कोहली ने कुल 23 रन बनाए। विराट कोहली ने भले ही 23 रन बनाए हैं लेकिन अपनी इस छोटी पारी में भी विराट कोहली नें एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

सबसे तेज 19000 रन :
सिडनी टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली महज 23 रन बना सके लेकिन उन्होंने आउट होने से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 19 हजार रन बनाने का कारनामा कर दिखाया। पारी का 11वां रन बनाते ही उन्होंने इस मामले में उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को 33 पारियों के अंतर से पीछे छोड़ दिया।

सबसे कम पारियों में 19 हजार अंतरराष्ट्रीय रन :
विराट कोहली कोहली ने 399 पारियों में सचिन तेंदुलकर ने 432,ब्रायन लारा ने 433 रिकी पॉन्टिंग ने 444 और जैक कैलिस 458 में यहा आंकड़ा छुआ है।

दिग्गजों को पछाड़ा:
कोहली ने वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (433), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (444) और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस (458) को भी पीछे छोड़ दिया। विराट ने अबतक 77 टेस्ट में 6613 रन, 216 वन-डे में 10,232 और 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2167 रन बनाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
