मनीष पांडे ने 'सुपरमैन' की तरह छलांग लगाकर पकड़ा कैच, वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन के 16वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद(Sunrisers Hyderabad) ने दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Capitals) को हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की। इसी के साथ हैदराबाद अंक तालिका में पहले स्थान पर आ चुकी है। वहीं दिल्ली 5 मैचों में तीन हार के साथ पांचवे स्थान पर है। इस मैच के दाैरान हैदराबाद के मनीष पांडे(Manish Pandey) द्वारा गजब कैच देखने को मिला। कैच भी ऐसा कि जिसे देख पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा।
यह कैच उस समय देखने को मिला जब दिल्ली अपनी पारी का 11वां ओवर खेल रही थी। हैदराबाद से सिद्धार्थ कौल(Siddarth Kaul) 14वां ओवर फेंक रहे थे। स्ट्राई पर थे काॅलिन इंग्राम(Colin Ingram), जिन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर प्वाइंट की ओर से चाैका निकालने के लिए कट मारा। लेकिन वहां खड़े पांडे ने अंत तक गेंद पर नजर अड़ाई रहीं और फिर 'सुपरमैन' की तरह छलांग लगाते हुए गेंद को हाथों में लपक लिया। उनके इस शानदार कैच से दिल्ली के 75 रनों पर आधी टीम पवेलियन लाैटी। इंग्राम 5 रन ही बना सके।
बता दें कि फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में टॉस हैदराबाद की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम मात्र 129 रन ही बना पाई और इस लक्ष्य को हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट रहते हासिल कर लिया। अब दिल्ली का अगला मुकाबला 7 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है, जबकि हैदराबाज को 6 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
