Tri-Nation T20: बारिश के चलते धुला फाइनल, अफगानिस्तान ने नाम हुई बड़ी उपलब्धि
नई दिल्ली: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच त्रिकोणीय टी20 टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को बारिश के कारण धुल गया जिसके चलते दोनों ही टीमों को विजेता घोषित किया गया। अब ये ट्रॉफी दोनों टीमों में शेयर होगी। संयुक्त विजेता के तौर पर अफगानिस्तान की टीम ने बड़ी टीमों के खिलाफ टूर्नामेंट में खिताबी खाता खोल लिया है।
इस मैच में बारिश इस कदर हावी रही कि एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी और शेर-ए-बंग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका में मंगलवार को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद कर रहे दर्शकों को मायूसी हाथ लगी। लगातार बारिश के कारण मैच अधिकारियों ने स्थानीय समयानुसार शाम 9 बजे मैच को रद्द घोषित कर दिया।
टेस्ट खेलने वाले देशों में ऐसा पहली बार हुआ है जब उन दोनों के बीच किसी टी-20 प्रतियोगिता का खिताब शेयर करना पड़ा हो। जबकि टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा केवल तीसरी बार हुआ है। इससे पहले 2008 में आईसीसी WT20 क्वालिफायर्स में आयरलैंड और नीदरलैंड्स की टीम के बीच बेलफास्ट में ऐसा हुआ था। दूसरी बार ऐसा तब हुआ था जब 2015 में में आईसीसी WT20 क्वालिफायर्स में ही स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स की टीमों ने ट्रॉफी शेयर की थी।
जहां तक मौजूदा ट्रॉफी की बात है तो तीन मैचों की इस टी20 सीरीज में तीसरी टीम जिम्बाबवे थी जो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इसके बाद मेजबान बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई थी। बांग्लादेश की टीम ने इस टूर्नामेंट में 4 मैचों में से 3 मैच जीते जबकि दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम ने 2 मैच जीते और 2 गंवाए।
मैच के बाद अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा, "आज जो भीड़ थी वह अद्भुत थी। हम आज खेल चाहते थे। मुझे लगता है कि यह लोगों का अविश्वसनीय प्रदर्शन था। यह दुर्भाग्य है कि हमें आज मैच नहीं मिला।" अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज़ को टूर्नामेंट का खिलाड़ी नामित किया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
