नई दिल्ली,7 जूनः मेजबान स्विट्जरलैंड और चेक गणराज्य के बीच शनिवार को बेसल शहर में होने वाले मैच के साथ ही 'यूएफा यूरो 2008' फुटबॉल का महाकुम्भ शुरू हो जाएगा। तीन हफ्तों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में यूरोप की 16 टीमें भाग ले रही है।
स्विट्जरलैंड और आस्ट्रिया द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस टूर्नामेंट में टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ए में चेक रिपब्लिक ,पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड और तुर्की, ग्रुप बी में आस्ट्रिया, क्रोएशिया, जर्मनी और पोलैंड, ग्रुप सी में फ्रांस, इटली, नीदरलैंड और रोमानिया और ग्रुप डी में ग्रीस, रूस, स्पेन और स्वीडन की टीमें शामिल है।
उल्लेखनीय है 12 वें यूरो कप 2004 का आयोजन पुर्तगाल में किया गया था, जिसमें ग्रीस विजेता रहा था ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]