Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हेलिकॉप्टर क्रैश में बास्केटबॉल स्टार कोबी ब्रायंट की मौत, फैन्स में शोक की लहर

नई दिल्ली। खेल जगत में दुनिया के स्टार बास्केटबॉल स्टार कोबी ब्रायंट की हेलिकॉप्टर क्रैश में माैत के बाद फैंस में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक घटना लॉस एंजिलिस से करीब 65 किमी दूर हेलिकॉप्टर क्रैश होने के कारण उनकी माैत हुई। साथ ही उनकी 13 साल बेटी जियान भी इस हादेश में जान गंवा बैठीं। कैलिफॉर्निया के कैलाबैसस में हुए इस हादसे में सभी सवार यात्रियों की माैके पर माैत हो गई। हादसे में 9 लोगों ने दम तोड़ा।

Kobe Bryant killed in Helicopter crash Rohit Sharma, Sehwag heartbreaking tribute | Oneindia Hindi

41 साल के कोबी ब्रायंट, बास्केटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में से एक और सभी समय के सबसे कुशल स्कोरर थे। कोबी रविवार सुबह एक AAU बास्केटबॉल खेल के लिए गए थे। इस दाैरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। खबरों के अनुसार, हेलिकॉप्टर में हवा में आग लग गई थी जिसके बाद यह चक्कर खाता हुए नीचे झाड़ियों में आ गिरा। क्रैश की वजह से झाड़ियों में आग लग गई जिसके चलते बचाव दल को भी परेशानी हुई। हादसा इतना भयानक था कि इसमें हेलिकॉप्टर में सवार कोई शख्स नहीं बच सका।

लॉस एंजेलिस काउंटी शेरिफ एलेक्स विलानुएवा ने एक दोपहर समाचार सम्मेलन में कहा कि हेलीकॉप्टर के लिए यात्री का पता चलता है कि नौ लोग सवार थे। कोई बचे नहीं थे। विलन्यूवा ने कहा, "किसी को भी नाम से पहचानना अभी पूरी तरह से अनुचित है।" फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि हेलिकॉप्टर में आग कैसे लगी। अधिकारी जांच में जुटे हैं। वहीं, हादसे में मरने वाले बाकी लोगों की पहचान जाहिर नहीं की गई है। कोबी प्रतिष्ठित नैशनल बास्केटबॉल असोसिएशन (NBA) में 20 साल रहे और इस दौरान 5 चैंपियनशिप्स अपने नाम कीं। वह 18 बार एनबीए ऑल-स्टार रहे। ब्रायंट के बाद उनके परिवार में पत्नी वनेसा और चार बेटियां रह गई हैं।

Story first published: Monday, January 27, 2020, 7:13 [IST]
Other articles published on Jan 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+