For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : धोनी की धमाकेदार पारी देख इस युवती ने बीच मैदान पर बदल ली जर्सी

बेंगलुरु: आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी जब मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं, उनको जबरदस्त समर्थन मिलता है। CSK का होम ग्राउंड हो या विपक्षी टीम का ग्राउंड, धोनी के प्रति जो क्रेज दर्शंकों में दिखाई देता है, वो शायद ही किसी अन्य खिलाड़ी के लिए दिखाई देता हो। ऐसा ही नजारा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान देखना को मिला। धोनी जैसे ही बल्लेबाजी करने आये, एक युवती ने RCB की जर्सी उतार दी।

दरअसल युवती ने दो जर्सी पहनी थी, एक RCB की और दूसरी CSK की। धोनी के बल्लेबाजी करने आने के बाद अबतक जो लड़की RCB के लिए चियर कर रही थी, वो अब धोनी की टीम को चियर करने लगी थी। कुछ दिनों पहले ही मुंबई के साथ मैच के दौरान भी एक मुंबई इंडिंयस के फैन ने धोनी के लिए इसी तरह की दीवानगी दिखाई थी जब उसने चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी MI की जर्सी के ऊपर से पहन ली थी।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया जहां चेन्नई ने बेंगलुरू को 5 विकेट से हरा दिया था। इस मैच चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलंजर्स बेंगलुरू ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे। धोनी ने 34 गेंदों में 7 छक्कों व 1 चौके की मदद से 70 रनों की नाबाद पारी खेली थी। धोनी ने काफी समय बाद छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई थी।

Story first published: Saturday, April 28, 2018, 9:21 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+