Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सरफराज से छीनी जाएगी टेस्ट की कप्तानी, इनके हाथों में हो सकती है कमान : रिपोर्ट

नई दिल्ली। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को अपनी कप्तानी के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। तीनों प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने के उनके कौशल पर सवालिया निशान लग गए हैं। इसी बीच अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सरफराज से टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छीनने की तैयारी कर ली है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ICC टेस्ट चैम्पियनशिप के शुरू होने से पहले पीसीबी नए कप्तान की नियुक्ति करना चाहता है।

बोर्ड की क्रिकेट समिति से उम्मीद की जा रही है कि वह 2 अगस्त को लाहौर में होने वाली बैठक के दौरान नए कप्तान की घोषणा करेंगे। समिति अंडर-16 और अंडर-19 टीमों के प्रदर्शन की भी समीक्षा करेगी। समीक्षा के बाद समिति पीसीबी अध्यक्ष एहसान मानी को सिफारिशें भी करेगी। इस समिति की अध्यक्षता पीसीबी के प्रबंध निदेशक वसीम खान करेंगे और इसमें वसीम अकरम, मिस्बाह-उल-हक और उरोज मुमताज जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 29 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज शान मसूद को टेस्ट की कप्तानी साैंपी जा सकती है। मसूद पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में नेशनल बैंक के कप्तान हैं। उन्होंने अब तक 15 टेस्ट मैचों में 26.43 के औसत से 797 रन बनाए हैं। मसूद ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछला टेस्ट मैच खेला था, जिसमें दो अर्धशतक लगाए थे।

पाकिस्तान को विश्व कप में ग्रुप स्तर से ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। सरफराज की टीम तालिका में 11 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर रही थी, जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। 32 वर्षीय सरफराज ने अब तक 13 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान टीम की कमान संभाली है, जिसमें से टीम को चार में जीत और आठ मैचों में हार मिली है।

Story first published: Sunday, July 28, 2019, 20:31 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+