For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को हुआ कोरोना, बिग बैश टीम पर बुरी पड़ी कोविड की मार

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर और मेलबर्न स्टार्स के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल बुधवार को कोविड -19 पॉजिटिव पाए गए हैं। मैक्सवेल का कोविड -19 के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ है और वे में आरटी-पीसीआर रिजल्ट का इंतजार करते हुए आइसोलेशन में हैं।

ग्लेन मैक्सवेल ने बिग बैश लीग (बीबीएल) के मौजूदा सीजन में सोमवार को मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ मेलबर्न स्टार्स की टीम को लीड किया था जो कोविड -19 से बुरी तरह प्रभावित हुई है। मैक्सवेल कोविड -19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने वाले 13वें स्टार खिलाड़ी हैं।

मैक्सवेल ने अपने पिछले दो मैचों में मेलबर्न स्टार्स का नेतृत्व किया था। इस टीम में अब अधिकतर रिप्लेस्ड खिलाड़ी ही खेल रहे हैं। टीम की हालत इतनी बुरी है कि उनके 8 सपोर्ट स्टाफ सदस्यों के भी कोविड -19 की चपेट में आने के बाद टीम को स्टैंड-इन कोचिंग स्टाफ द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है।

कोविड की मार से बुरी तरह जूझती मेलबर्न स्टार्स के लिए राहत की बात यह है कि उसके 10 खिलाड़ी अगले कुछ दिनों में अपना आइसोलेशन पीरियड पूरा कर लेंगे। इनमें खिलाड़ियों में एडम जांपा, मार्कस स्टोइनिस और नाथन कूल्टर नाइल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को भी कोरोना हो गया था लेकिन अब ये सब मेलबर्न स्टार्स के अगले मुकाबले में फिट हो जाएंगे जो शुक्रवार को एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ है।

ऑस्ट्रेलिया में इस समय क्रिकेट ही कोरोना के भयंकर मार से जूझ रहा है और स्थिति ऐसी होती जा रही है कि खिलाड़ियों को कोविड होना और फिर उनका आइसोलेशन पीरियड पूरा करके फिर खेलने के लिए रेडी होना एक सामान्य टाइप की बात बनती जा रही है। मौजूदा एशेज में इंग्लैंड के खेमे में कोविड की कड़ी मार पड़ी है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को भी एशेज के दौरान कोरोना हो गया था। राहत की बात यही है कि कोई भी खिलाड़ी गंभीर लक्ष्ण से पीढ़ित नहीं होता।

Story first published: Wednesday, January 5, 2022, 9:39 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2022
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+