चेन्नई टेस्ट में नायर के तिहरे शतक से बने ये 7 अनोखे रिकॉर्ड
चेन्नई। करुण नायर भारतीय टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा नाम बन चुके हैं जिनके नाम वीरेंद्र सहवाग के बाद तिहरा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड है. किस्मत के धनी नायर को पांचवें टेस्ट में कई जीवनदान भी मिले जिसकी नाव पर सवार होकर उन्होंने चेन्नई की धरती पर एक इतिहास रच दिया।
जुलाई में केरल में हुए एक हादसे में वो 100 लोगों के साथ उसी नाव पर सवार थे जिसमें 6 लोगों की डूबने से मौत हो गई थी. मैच खत्म होने के बाद उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि उन्हें तैरना नहीं आता था. अगर कोई उनकी जान नहीं बचाता तो शायद वो आज तिहरा शतक नहीं बना पाते। भाग्यशाली नायर ने आज चेन्नई की धरती पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. एक झलक उनके तमाम रिकॉर्ड पर.
करुण नायर से पहले वीरेंद्र सहवाग एकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम दो तिहरा शतक है, पहला (309) उन्होंने 2003-04 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में और दूसरा (319) चेन्नई के इसी पिच पर 2007-08 में लगाया था।
टेस्ट इतिहास में नायर से पहले सर गैरी सोबर्स ने 1957-58 में अपने पहले शतक को तिहरे शतक (365*) में बदला था वहीं बॉब सिंपसन ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज के दौरान 311 रनों की पारी खेली थी. नायर अब तीसरे ऐसे बल्लेबाज बने हैं।
कई अनोखे रिकॉर्ड जुड़े नायर के नाम
नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते हुए नायर से अधिक रन सिर्फ दो बल्लेबाजों ने बनाए हैं. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर माइकल क्लार्क ने 2011-12 में नाबाद 329 रनों की पारी खेली थी वहीं सर डॉन ब्रैडमैन ने लीड्स के मैदान पर इसी क्रम पर खेलते हुए 304 रन की पारी खेली थी। न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ने भी इस क्रम पर खेलते हुए एक तिहरा शतक लगाया है।
पांच खिलाड़ियों ने नायर (25 साल 10 दिन) से कम उम्र में तिहरा शतक लगाया है. सर गैरी सोबर्स ने सबसे कम उम्र में तिहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था उन्होंने यह कारनामा महज 21 साल 213 दिन की उम्र में किया था।
नायर ने चेन्नई टेस्ट में चौथे दिन के खेल में कुल 232 रन बनाए। किसी भारतीय बल्लेबाज के द्वारा एक दिन में बनाया गया यह तीसरा सबसे अधिक स्कोर है. सहवाग ने 2009-10 में श्रीलंका के खिलाफ एक दिन में 284 रन बनाए थे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दिन में 2007-08 में 257 रन बनाए थे। नायर टेस्ट क्रिकेट में 10वें ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक दिन में इतने रन बनाए.
चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया ने 759/7 पर अपनी पहली पारी घोषित की। इससे पहले 6 बार इससे अधिक रन बने हैं. पिछले पचास साल में दो ही ऐसे मौके आए हैं जब किसी टीम ने 750 से अधिक रन बनाए हैं. 2008-09 में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 765/6 रन बनाए थे वहीं श्रीलंका ने 2009-10 में भारत के खिलाफ 760/7 बनाए थे। चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया ने अपने टेस्ट इतिहास का सर्वाधिक स्कोर बनाया। इससे पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 2009-10 में 726/9 बनाया था।
चेन्नई में चौथे दिन के खेल में कुल 380 रन बने. टेस्ट क्रिकेट में चौथे दिन बना यह सातवां सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले ईडन गार्डन्स के मैदान पर साल 2004-05 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ चौथे दिन 369 रन बनाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications



