
गर्लफ्रैंड विनी रमन ने शेयर की तस्वीर, कहा- शादी से पहले का ट्रेलर
ग्लैन मैक्सवेल की गर्लफ्रेंड विनी रमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शनिवार को भारतीय रीति रिवाजों के तहत सगाई करने के बाद फंक्शन की तस्वीरें शेयर की। इस सगाई में ग्लैन मैक्सवेल और उनकी गर्लफ्रैंड के बेहद करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों में ग्लेन मैक्सवेल नीले रंग की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं जबकि गर्लफ्रेंड विनी रमन ने काले रंग की लहंगा चुन्नी पहना हुआ था। दोनों ही इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

भारत का दामाद बनने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनेंगे मैक्सवेल
उल्लेखनीय है कि विनी रमन से शादी करने के बाद ग्लैन मैक्सवेल दूसरे ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी बन जायेंगे जिन्होंने भारतीय मूल की लड़की से शादी रचाई होगी। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट ने साल 2014 में भारतीय मूल की मासूम सिंघा से शादी की थी।
यह दोनों एक दूसरे से आईपीएल पार्टी के दौरान मिले थे और शादी से पहले एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।

विनी रमन ने ही की थी मैक्सवेल के मानसिक बीमार होने की पहचान
हाल ही में ग्लैन मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ अक्टूबर 2019 में खेली गई सीरीज के दौरान पहले 2 मैच खेलने के बाद मानसिक बीमारी का हवाला देते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लिया था। मैक्सवेल ने वापसी करने के बाद इस बात का खुलासा किया कि यह विनी रमन ही थी जिन्होंने उनके मानसिक बीमार होने की पहचान की थी।
इसके बाद मैक्सवेल ने बिग बैश लीग से वापसी की और जबरदस्त फॉर्म में भी नजर आये। गौरतलब है कि मैक्सवेल के अचानक से बीमार होने की खबर पर सभी ने अटकलें लगाना शुरु कर दिया थी कि वह रिलेशनशिप की वजह से मानसिक रूप से बीमार हो गये हैं, हालांकि खुद मैक्सवेल ने इसे खारिज कर साफ किया कि अगर विनी रमन न होती तो शायद वह क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाते।

3 साल से रिलेशनशिप में है मैक्सवेल-विनी, जल्द करेंगे शादी
उल्लेखनीय है कि भारतीय मूल की रहने वाली विनी रमन ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सेटल हैं और इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक पेशे से एक फार्मासिस्ट हैं। ग्लैन मैक्सवेल और विनी 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और रिलेशनशिप में हैं।
मैक्सवेल 2019 की शुरुआत में विनी को ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवॉर्ड्स में ले गए थे। कुछ महीने पहले ही यह जोड़ी यूरोप की यात्रा पर गई थी।


Click it and Unblock the Notifications
