For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ग्लेन मैक्सवेल ने बनाया क्रिकेट से दूरी बनाने का मन, बायो-बबल से हुए परेशान

Glenn Maxwell : नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण सभी लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। क्रिकेट (Cricket) मैच जारी तो हैं लेकिन खिलाड़ियों को कोवि़ड बायो बबल से गुजरना पड़ रहा है। इस कारण वह अपने परिवार से भी नही मिल पा रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) भी पिछले साल अगस्त से लगातार अलग-अलग दौरों पर टीम के साथ बायो-बबल में रहे हैं। वह इतने परेशान हो गए हैं कि उन्होंने कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूरी बनाने का मन बना लिया है।

मैक्सवेल ने कहा, ''मैं अब कुछ दिन क्रिकेट से दूर होकर परिवार के साथ बिताना चाहता हूं। यह एक कड़ा संघर्ष है। मार्च में मेलबर्न में लॉकडाउन (Lockdown) लग गया था। इसके बाद, इंग्लैंड में बबल, फिर आईपीएल (IPL) में बबल, ऑस्ट्रेलिया में भी 14 दिन का आइसोलेशन, फिर अब यहां बीबीएल में भी बबल से गुजरना पड़ा। बायो बबल से गुजरते हुए काफी लंबा समय बीत गया है और मैं अब परिवार के साथ समय बिताने के लिए उत्सुक हूं और शायद कुछ दिन क्रिकेट के बारे में ज्यादा सोचूंगा भी नहीं। मैं अपने परिवार को देखना चाहता हूं और उनसे गले मिलना चाहता हूं।''

गाैर हो कि आईसीसी (ICC) ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए खिलाड़ियों के बीच फैलने से रोकने के लिए बायो-बबल की योजना बनाई थी। बायो-बबल एक सुरक्षित जगह होती है जहां किसी भी दौरे या सीरीज के लिए खिलाड़ियों को रखा जाता है। इस दौरान खिलाडियों को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किसी भी दूसरे व्यक्ति से मिलने की अनुमति नहीं दी जाती है और वे किसी भी होटल में अलग-अलग रहते हैं। इस दौरान सभी खिलाड़ियों के नियमित कोरोना वायरस टेस्ट भी किए जाते हैं।

Story first published: Wednesday, January 27, 2021, 13:37 [IST]
Other articles published on Jan 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+