For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ग्लेन मैक्सवेल का खुलासा- मैं चाहता था कि वर्ल्ड कप के दाैरान मेरा हाथ टूट जाए

नई दिल्ली। हर किसी खिलाड़ी का सपना होता है कि वो वर्ल्ड कप का हिस्सा बने। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला ऑलराउंडर क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल एक समय इसका हिस्सा होने के बावजूद भी सोच रहे थे कि उनका हाथ टूट जाए और वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएं। जी हां, इसका खुलासा खुद मैक्सवेल ने किया है। उन्होंने हाल ही में भारतीय मूल की लड़की विनी रमन के साथ सगाई की। इससे पहले मैक्सवेल डिप्रेशन में आए थे जिस कारण उन्होंने करीब 2 महीने क्रिकेट से ब्रेक भी लिया था। पिछले साल जब इंग्लैंड में वर्ल्ड कप चल रहा था तो मैक्सवेल दुआ कर रहे थे कि उनका हाथ टूट जाए।

मैक्सवेल ने बताया कि इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के दौरान वह मानसिक तौर पर इतना परेशान थे कि चाहते थे कि उनका हाथ टूट जाए ताकि उन्हें खेलना न पड़े। साउथ अफ्रीक के खिलाफ मैच से पहले नेट सेशन में मैक्सवेल औऱ मिचेल मार्श दोनों को ही हाथ में चोट लगी थी। मैक्सवेल ने क्रिकेट.कॉम.एयू को दिए इंटरव्यू में कहा, ' शाॅन मार्श और मैं दोनों साथ में अस्पताल गए। मुझे लगा कि अब चोट के कारण मुझे ब्रेक मिल जाएगा। जब मार्श की रिपोर्ट आई तो मुझे उसके लिए दुख हो रहा था। मैं चाहता था कि मेरा हाथ टूटा जाता तो मुझे ब्रेक मिल जाएगा। मैं उस समय पर सभी पर नाराज रहता था। वर्ल्ड कप में जब मैं प्रदर्शन नहीं कर पाया तब खुद पर बहुत गुस्सा आया था।'

वर्ल्ड कप के बाद मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज मे खेले थे और अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि इसके बावजूद उन्हें खुशी नहीं मिले। इसके बाद उन्हें लगा कि उन्हें मदद की जरूरत है। मैक्सवेल की इस बीमारी के बारे में सबसे पहले मंगेतर विनी को ही पता चला। विनी ने मैक्सवेल के अंदर कुछ बदलाव महसूस किए थे, इसका खुलासा खुद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने किया। तभी उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया था। जब से क्रिकेट से मानसिक ब्रेक लेकर लौटे हैं, तब से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। बिग बैश लीग में मैक्सवेल के बल्ले ने जमकर तूफान मचाया।

Story first published: Thursday, March 26, 2020, 12:47 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+