For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ग्लेन मैक्सवेल की मंगेतर विनी ने खोले कई राज, बताया किसने की थी प्यार की शुरूआत

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में भारतीय मूल की विनी रमन से सगाई की थी। ये दोनों इस साल शादी के बंधंन में बंधने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस के फैलने के कारण अब इनकी शादी के लिए देरी होगी। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं और रिश्ते में थे। आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के स्टार क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की मंगेतर विनी रमन ने एक तस्वीर शेयर की और कुछ सवालों के जवाब भी दिए।

विनी ने खुलासा किया कि वह पहली बार सात साल पहले मैक्सवेल से बीबीएल की टीम मेलबर्न स्टार के इवेंट में मिली थी। हालांकि दोनों ने 2018 से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। विनी ने यह भी बताया कि ग्लेन ने अपने दिल की बात पहली कही थी। दोनों की उम्र में 4 साल और 5 महीने का अंतर है। उन्होंने साथ ही बताया कि ग्लेन काफी जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। हालांकि इस पोस्ट में केवल एक ही सवाल था जिसका जवाब विनी ने नहीं दिया। वह नहीं तय नहीं कर पाईं कि दोनों में अच्छा खाना कौन बनाता है।

मैक्सवेल ने इसी साल 27 फरवरी को विनी के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर अपनी सगाई की घोषणा की थी।अब इस जोड़े ने भारतीय परंपरा के अनुसार एक बार फिर सगाई की है। सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की तस्वीरें खूब वायरल हुईं। सगाई से पहले ग्लेन मैक्सवेल मानसिक तनाव से परेशान थे। पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने मानसिक तनाव के चलते क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था। मैक्सवेल की इस बीमारी के बारे में सबसे पहले विनी को ही पता चला था। मैक्सवेल ने बताया था कि विनी ने उनके अंदर कुछ बदलाव महसूस किए थे, इसका खुलासा खुद उन्होंने ने किया था। हालांकि अब मैक्सवेल पूरी तरह ठीक हैं और वापसी के बाद उन्होंने बिग बैश लीग में जबर्दस्त बल्लेबाजी भी की थी।

Story first published: Saturday, April 11, 2020, 13:47 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+