गजब: मंगेतर दीपिका से एक बार नहीं दो बार अगस्त में ब्याह रचायेंगे क्रिकेटर दिनेश कार्तिक
मुंबई। इन दिनों टीम इंडिया के खिलाड़ियों का लव-शव और शादियों का सीजन चल रहा है तभी तो जहां सुरेश रैना ने अप्रैल में शादी की वहीं उसके बाद रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक ने भी अपनी-अपनी प्रेमिकाओं संग सगाई कर डाली है, यही नहीं दूसरी ओर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा खुलेआम प्यार के पींगे भरते दिखायी पड़ रहे हैं तो खबर यह भी है कि टीम इंडिया के टर्बीनेटर मिस्टर हरभजन सिंह भी इस साल के अंत तक गीता बासरा संग घर बसा लेंगे।
दिनेश कार्तिक और दीपिका दो तरह से ब्याह रचायेंगे
फिलहाल क्या होगा इसके बारे में बाद में बातें करेंगे लेकिन अभी क्या होने जा रहा है इस बारे में जान ले लेते हैं। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और उनकी मंगेतर स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लिकल की शादी की डेट आ गई है,दोनों 18 और 20 अगस्त को दो बार शादी करेंगे।
अब आप कहेंगे कि दो बार शादी कैसे .. तो इसके पीछे कारण यह है कि दिनेश हिंदू फैमिली से हैं और दीपिका ईसाई फैमिली से इसलिए दोनों ही रीति-रिवाजों से दोनों की शादी होगी। क्रिश्चियन वेडिंग 18 अगस्त को होगी, जबकि हिंदू रिवाज से (तेलुगु-नायडू स्टाइल) शादी 20 अगस्त को होगी।
इस रोचक खबर की बातें नीचे की स्लाइडों के जरिये करते हैं..

दो बार शादी
दीपिका-दिनेश की शादी चेन्नई में होगी, जहां वो दोनों दो बार शादी करेंगे।

संजीव पल्लिकल
दीपिका-दिनेश की शादी की खबर दीपिका के पिता संजीव पल्लिकल ने मीडिया को दी।

कार्तिक की यह दूसरी शादी
दीपिका की तो यह पहली शादी है लेकिन दिनेश कार्तिक की यह दूसरी शादी होगी क्योंकि उनकी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है।

फंक्शन बहुत निजी होगा
शादी का फंक्शन चेन्नई में बहुत निजी होगा जिसमें दोनों ही परिवार के करीबी लोग ही शामिल होंगे।

ढाई सालों से रिलेशनशिप में
दीपिका-दिनेश पिछले ढाई सालों से रिलेशनशिप में हैं, दोनों की मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications