नई दिल्ली। वैसे तो क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है लेकिन कुछ चीजें खेल को बहुत प्रभावित करती हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने भी भारत की ओर से खेल को ऐसे ही प्रभावित किया और ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से। जी हां धोनी का एक आसान सा कैच मैक्सवेल ने तब छोड़ दिया था जब उनको क्रीज पर आए हुए ज्यादा देर नहीं हुई थी। उनकी यह गलती कंगारूओं को भारी पड़ी और धोनी ने मैच फिनिश करते हुए शानदार 2-1 से जीत दिलाई। मैक्सवेल के कैच छोड़ने के बाद महिला बिग बैश लीग में एक जबरदस्त कैच पकड़ा गया है और ग्लैन मैक्सवेल ने इससे सीख ली है।
हैडी ब्रिकेट नाम की महिला खिलाड़ी ने इस लीग में जबरदस्त कैच पकड़ा। यह मामला तब हुआ जब एक पहले ही कंगारू टीम मेलबर्न में भारत के खिलाफ सीरीज हारी थी। हैडी का कैच देखकर मैक्सवेल ने बिना किसी हिचक के उनसे टिप्स मांगा। मैक्सवेल ने अपने ट्वीटर हैंडल पर हैडी के इस कैच पर उनसे बढ़िया कैच लेने के लिए टिप्स मांगी है। बता दें कि हार का कारण बताते हुए लैंगर ने कहा कि धोनी जब 0 पर थे तब उनका कैच छूटा। इसके बाद 74 रन पर फिर से उनको जीवनदान मिला यही दो कारण रहे जिसकी वजह से टीम इंडिया को जीत मिली और ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा।
Any tips appreciated Haidee 🙏 #butterfingers #catcheswinmatches https://t.co/yILfZ66mgY
— Glenn Maxwell (@Gmaxi_32) January 19, 2019
कोच ने कहा कि धोनी जैसे बड़े खिलाड़ियों का कैच छोड़कर आप मैच नहीं जीत सकते। बड़े खिलाड़ियों को मौका नहीं देना चाहिए लेकिन हमने दिया इस वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा। कैच छोड़ना और मैच हारना हमारे लिए काफी बड़ी सीख रही इसे हम हमेशा याद रखना चाहिए। धोनी का बीच पारी में आना और बिना विकेट खोए 50 ओवर तक रन बनाना काबिल ए तारीफ था। मुझे लगता है ऑस्ट्रेलिया टीम को भी यह सीखना चाहिए।
Australia missed some key chances in the series decider, but there were still plenty of positives for coach Justin Langer #AUSvIND pic.twitter.com/dYSaoOHU4a
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 18, 2019