For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैक्सवेल ने बताया कैसे IPL ने उन्हें बेहतर पहचान दिलाने में मदद की

नई दिल्ली। ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। 2021 सीजन में, वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और यह उनकी चौथी आईपीएल फ्रैंचाइजी है। हाल ही में एक बातचीत में, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने बताया कि कैसे आईपीएल ने उन्हें बेहतर पहचान दिलाने में मदद की और एक बेहतर खिलाड़ी भी बने।

मैक्सवेल पहली बार 2012 के संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल) के लिए आईपीएल में दिखाई दिए थे। वह 2013 के सीजन के लिए मुंबई इंडियंस में चले गए और फिर किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) में स्थानांतरित हो गए। पंजाब में, एक खिलाड़ी के रूप में उनका सबसे सफल कार्यकाल रहा। मैक्सवेल 2014 सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वालों में से थे और उन्होंने पंजाब को फाइनल तक पहुंचाने में मदद की।

आरसीबी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में मैक्सवेल ने कहा, "मुझे कुछ वनडे और टेस्ट दौरे मिले जो शायद मैं आईपीएल के ना होने से नहीं खेल सकता था।" इसके अलावा, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा कि आईपीएल युवा खिलाड़ियों को वरिष्ठ पेशेवरों के साथ बातचीत करने का अवसर देता है। उन्होंने खुलासा किया कि मुंबई इंडियंस में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्हें भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से बल्लेबाजी के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने यह भी साझा किया कि युजवेंद्र चहल के साथ उनके अच्छे संबंध हैं, जो अब फिर से उनके साथी बन गए हैं। दोनों पहले 2013 के सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस के साथ थे।

Story first published: Tuesday, April 13, 2021, 16:11 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+