हार से बौखलाए मैक्सवेल ने पत्रकार से की गंदी बात, जानिए क्या कहा
नई दिल्ली। शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स से मिली 51 रन की करारी हार के बाद पंजाब किंग्स इलेवन के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल बौखला गए। मैच के बाद मैक्सवेल ने एक पत्रकार से बदसलूकी की। उन्होंने पत्रकार के सवाल को कचरा सवाल बताया। पत्रकार ने उनसे स्पिनर्स से जुड़ा एक सवाल पूछा था जिसमें उस मैच में वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे।
जानकारी के मुताबिक पत्रकार ने मैक्सवेल से यह सवाल पूछा कि 'क्या उन्हें स्पिन खेलने में परेशानी होती है?' इसपर मैक्सवेल भड़क गए और उन्होंने जो जवाब दिया वो हैरान करने वाला था। मैक्सवेल ने कहा कि 'आपको पता है पिछले तीन मैचों में मैंने लेग स्पिनर्स की गेंदों पर लगातार छक्के लगाए थे। कचरा सवाल(s***t question)।"
आपको बता दें कि दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में मैक्सवेल अमित मिश्रा की पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। उन्होंने अमित मिश्रा की गेंद को उड़ाने का प्रयास किया लेकिन लॉन्ग ऑन पर कैच लपका गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
