नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ ने टीम इंडिया ने नवनिर्वाचित कोच अनिल कुंबले की जमकर तारीफ की है। कुंबले के चयन को उन्होंने अच्छा फैसला बताते हुए कहा कि गेंदबाज हमेशा से ही ज्यादा स्मार्ट होते हैं। मैक्ग्रा ने कहा कि आप चाहे बल्लेबाज हो या गेंदबाज आपको अच्छा मैन मैनेजर होना चाहिए।
कोहली के आक्रामक अंदाज के कायल हैं कुंबले
मेरे खयाल से कुंबले लंबे समय तक क्रिकेट से जुड़े रहे हैं और मुझे लगता है कि वह भारतीय टीम के कोच के तौर पर अपनी भूमिका बेहतर रूप से निभायेंगे। कुंबले के व्यक्तित्व की तारीफ करते हुए मैक्ग्रा ने कहा कि वह एक योद्धा हैं और वह कभी हार नहीं मानते हैं, वह यही रवैया टीम इंडिया के खिलाड़ियों में बतौर कोच देने की कोशिश करेंगे।
वेस्टइंडीज के विकेट के बारे में बोलते हुए मैक्ग्रा ने कहा कि यह पहले की तुलना में बदल गयी है। अब वहां की विकेट काफी हद तक भारत की पिचों की तरह है, ऐसे में मुझे लगता है कि भारतीय गेंदबाजों को इसका फायदा मिलेगा। मौजूदा भारतीय गेंदबाज दुनियाभर में खेल चुके हैं और उन्हें पता है कि ऐसी पिचों पर कैसे संतुलन स्थापित किया जाए।
Video: कुंबले के बॉन्डिंग सेशन में ड्रम बजाते नजर आये धोनी-कोहली
गुलाबी गेंद पर बोलते हुए मैक्ग्रा ने कहा कि गुलाबी गेंद से खेल शुरु करने के लिए थोड़ी और तैयारियों की जरूरत है। पिछले वर्ष एडीलेड में डे नाइट मैच सफल आयोजन था। लेकिन इसके बाद भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिनमें बदलाव की जरूत है। मेरे खयाल से डे-नाईट टेस्ट मैच का सुझाव काफी अच्छा है और इससे लोगों की मैदान में भीड़ बढ़ेगी। मुझे लगता है कि क्रिकेट के सबसे पुराने फॉर्मेट को जिंदा रखना जरूरी है।