For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ग्‍लेन मैक्‍ग्रा की सलाह- जेम्स एंडरसन को अब इस भारतीय गेंदबाज का रिकॉर्ड तोड़ना चाहिए

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई सीरीज के दौरान अपनी धारदार गेंदबाजी से नए रिकॉर्ड बनाने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने सराहा है। एंंडरसन ने हाल ही में ऑस्ट्रलिया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे सफल गेंदबाजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया।

द ओवल में भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के अंतिम दिन एंडरसन ने मोहम्मद शमी को बोल्ड करके एंडरसन को पीछे छोड़ा और इंग्लैंड को टेस्ट में 118 रन की जीत दिलाई। मेजबान टीम ने श्रृंखला 4-1 से जीती।एंडरसन अब 564 विकेट के साथ मैकग्रा को पीछे छोड़कर सबसे सफल टेस्ट तेज गेंदबाज बन गए हैं।

ग्लेन मैक्ग्रा की सलाह:
एंडरसन की इस सफलता को लेकर मैक्ग्राने कहा कि 600 विकेट के आंकड़े को पार करने के लिए जेम्स एंडरसन का समर्थन किया है। इंग्लैंड के एंडरसन मंगलवार को मैकग्रा को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बने।

वह सबसे सफल टेस्ट गेंदबाजों की सूची में अब मुथैया मुरलीधरन (800), शेन वार्न (708) और अनिल कुंबले (619) की स्पिन तिकड़ी से ही पीछे हैं।मैकग्रा ने कहा, ''जिम्मी को देखा, वह फिट है, यह इस पर निर्भर करता है कि वह क्या करना चाहता है। वह मुझे पीछे छोड़ चुका है और मुझे लगता है कि अगला लक्ष्य 600 टेस्ट विकेट हैं।''उन्होंने कहा, ''अगर वह 600 टेस्ट विकेट हासिल करता है तो यह शानदार प्रयास होगा और अगर इसके बाद भी मैदान पर आगे बढ़ने का वही जोश और जुनून बरकरार रहता है तो फिर वह जब तक चाहे तब तक खेल सकता है।''

अनिल कुंबले के रिकॉर्ड का टारगेट:
मैकग्रा ने अपने करियर में 124 टेस्ट में 563 विकेट हासिल किए और उनका अंतिम विकेट और कोई नहीं बल्कि एंडरसन ही थे।एंडरसन 36 बरस के हैं और उन्हें करियर के अंतिम पड़ाव पर माना जा रहा है लेकिन मैकग्रा ने कहा कि इंग्लैंड का यह तेज गेंदबाज अभी खत्म नहीं हुआ है और उसका अगला लक्ष्य अनिल कुंबले का रिकॉर्ड है।मैकग्रा ने कहा, ''मुझे लगता है कि उसमें अब भी जोश बाकी है।

मैं जिम्मी को 600 रन के आंकड़े को हासिल करते हुए देखना चाहता हूं और फिर यह उस पर निर्भर करता है कि वह शीर्ष पर काबिज तीन स्पिनरों में से एक को हटाना चाहता है या नहीं। मुझे लगता है कि कुंबले के लगभग 619 विकेट हैं। यह उसके दायरे में है।''

Story first published: Thursday, September 13, 2018, 11:04 [IST]
Other articles published on Sep 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+