For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कौन है भारतीय पेस अटैक में एकमात्र कंपलीट तेज गेंदबाज, ग्लेन मैक्ग्रा जैसे दिग्गजों ने दी अपनी राय

Glenn McGrath praises young Indian fast bowlers | Oneindia news

नई दिल्ली। अगर एक दो अपवादों को छोड़ दिया जाए तो भारत कभी ऐसे तेज गेंदबाजों की जमीन नहीं रहा जो टेस्ट स्तर पर आला दर्जे की गेंदबाजी करते हो। कपिल देव के बाद से जवागल श्रीनाथ और जहीर खान तक भारत के पास कुछ उम्दा टेस्ट गेंदबाज रहे हैं। अब भारत के पास शानदार तेज गेंदबाजों की पूरी फौज है। ऐसे में यह सवाल उठना वाजिब है कि क्या भारत की टेस्ट मैचों के स्तर के बेहतरीन तेज गेंदबाजों की खोज अततः पूरी हो चुकी है?

ग्लैन मैक्ग्रा की राय

ग्लैन मैक्ग्रा की राय

इसका जवाब उत्साहित करने वाला है। क्योंकि भारत के तेज गेंदबाजी अटैक ने अपने पिछले बड़े विदेशी दौरों पर शानदार प्रदर्शन करके पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा हैं। बात चाहे इंग्लैंड की हो या दक्षिण अफ्रीका की या अब ऑस्ट्रेलिया दौरे की, टीम इंडिया की पेस बैटरी हर जगह अपना असर छोड़ने में कामयाब साबित हुई है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान तेज गेंदबाजों में शामिल ग्लेन मैक्ग्रा ने जसप्रीत बुमराह के बारे में अपनी राय दी है।

जसप्रीत बुमराह एक बेहतरीन तेज गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह एक बेहतरीन तेज गेंदबाज

मैक्ग्रा ने बुमराह को आधुनिक दौर का बेहतरीन गेंदबाज बताया है। उन्होंने कहा, 'बुमराह का ना केवल रन अप अच्छा रहता है बल्कि उसके पास आज के समय की जरूरत के हिसाब से सभी तरह की विविधता है। चाहे स्पीड हो या योर्कर या लाइन-लेंथ, बुमराह के पास सभी कुछ है जो आज के समय के बेहतरीन गेंदबाज में होना चाहिए।' सबसे अच्छी बात यह है कि बुमराह का गैर परंपरागत एक्शन उनको चोटिल होने से भी बचाता है। उन्होंने बुमराह को भारत के लिए कीमती गेंदबाज बताया।

एडिलेड टेस्ट के बाद कोहली की 'विराट' उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले दुनिया के पहले बल्लेबाज

एडिलेड टेस्ट में बुमराह

एडिलेड टेस्ट में बुमराह

बता दें कि पहले मैच में बुमराह ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से भारत को 31 रन की जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने मैच की दोनों पारियों में तीन-तीन विकेट लिए। बुमराह ने एडिलेड टेस्ट के दौरान ही अपना 25 वां जन्मदिन मनाया है। उनको टीम की ओर से मैच जीत का शानदार तोहफा भी मिला है। बुमराह का अंतराष्ट्रीय टेस्ट करियर शुरू ही हुआ है और उन्होंने अब तक खेले 7 टेस्टों में सबको बहुत प्रभावित किया है।

Story first published: Tuesday, December 11, 2018, 10:49 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+