For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने बताया भारत नहीं यह टीम जीतेगी 2019 का वर्ल्ड कप

नई दिल्ली। जैसे-जैसे वर्ल्डकप का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे कायसों का दौर शुरू होता जा रहा है। जी हां, साल 2019 के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। यह टूर्नामेंट इंग्लैंड की धरती पर होगा। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने वर्ल्ड कप पर भविष्यवाणी करते हुए बताया फेवरेट टीम बताई है।

ग्लेन मैक्ग्रा ने का मानना है कि आईसीसी रैकिंग में नंबर एक टीम भारत इस बार राज नहीं करेगी। ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि इस बार इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड चैंपियन बनेगी। मैक्ग्रा ने कहा, ''मैंने जिस तरह से इंग्लैंड की टीम को खेलते देखा है उसे देखकर मैं कह सकता हूं कि अगले साल होने वाला 2019 का वर्ल्ड कप इंग्लैंड जीत सकता है। इंग्लैंड की टीम ने पिछले 22 मैचों में से 19 मैच जीते हैं। अगर टीम इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखती है तो उन्हें अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप को जीतने से कोई नहीं रोक सकता।'' बता दें कि क्रिकेट का जनक कहा जाने वाला इंग्लैंड आज तक 50 ओवर के इस वर्ल्डकप को नहीं जीता है। बता कें कि अभी कुछ ही दिनों पहले इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया है।

डेली मेल के लिए लिखे अपने कॉलम में ग्लैन मैक्ग्रा ने कहा,"इंगलैंड वनडे में इस समय जैसा खेल रही है वो उसे अगले विश्वकप में फेवरिट टीम बनाती है। वो पिछले 22 मैचों में से 19 वनडे मैच जीत चुके हैं और वो अगर इसे जारी रखते हैं ,जीत के रेसियो को बनाए रखते हैं। उनकी टीम जिस एनर्जी के साथ एकजुट होकर खेल रही है, खासकर अपने होम ग्राउंड में एसे में, उसे हराना मुश्किल होगा।"

Story first published: Wednesday, February 7, 2018, 17:46 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+