For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ग्लेन मैक्ग्रा की भविष्यवाणी, 8 महीने बाद आसान नहीं होगा भारत के लिए यहां खेलना

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दाैरे पर भारतीय क्रिकेट टीम की कई कमजोरियां सामने आई हैं। पांच टी20 मैचों की सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम वनडे सीरीज गंवा बैठी फिर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच भी। अब उनके लिए 29 फरवरी को क्राइस्टचर्च में होने वाला मैच करो या मरो जैसा है। हारे तो सीरीज गंवानी पड़ेगी। इसके बार भारत नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलेंगे। लेकिन इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने भविष्यवाणी की है कि 8 महीने बाद ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टेस्ट सीरीज में भारत के लिए खेलना आसान नहीं होगा।

'विराट सेना' को उम्मीद होगी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद वह आस्ट्रेलिया में दम दिखाएंगे। लेकिन डेविड वाॅर्नर और स्टीव स्मिथ की माैजूदगी में ऐसा होना आसान नहीं है। मैक्ग्रा ने कहा, ''ऑस्ट्रेलिया अच्छा क्रिकेट खेल रहा है। स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर - दोनों अच्छा खेल रहे हैं और हमने देखा कि वार्नर ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों में क्या करने में सक्षम हैं। वार्नर की तरह एक बल्लेबाज, और स्टीव स्मिथ की तरह एक गुणवत्ता वाला बल्लेबाज, दोनों का अलग तरह का खेल है।''

मैकग्राथ ने आगे कहा, ''यह दाैरान भारत के लिए कठिन होने वाला है। उनके लिए यहां खेलना आसान नहीं रहने वाला। इसलिए, मुझे लगता है कि दोनों देशों के बीच एक बड़ी टक्कर होने जा रही है। हालांकि भारत आसानी से हार नहीं मानेगा। उनके पास यहां का अनुभव है। वो ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में खेलने का आत्मविश्वास हासिल कर चुके है और वे जानते हैं कि इसे कैसे पार करना है।'' ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी जिसमें एक मुकाबला डे / नाइट टेस्ट भी रहने वाला है, जो पहले से ही सीरीज को रोमांचक बना चुका है।

Story first published: Thursday, February 27, 2020, 15:42 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+