इस लीजेंड ने कहा- सचिन के बेटे अर्जुन को गेंदबाजी करते देखना चाहता हूं

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अभी से काफी फेमस हैं। अर्जुन अपना अधिकतर समय इंग्लैंड में बिताते हैं। सचिन के बेटे को लेकर ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी न बड़ा बयान दिया है। जी हां, दरअसल हम बात कर रहे हैं ग्लेन मैक्ग्रा की। पूर्व गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा है कि वो क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को गेंदबाजी करते देखना चाहते हैं।

क्रिकेट कंट्री की खबर के मुताबिक मैक्ग्रा ने कहा, "सचिन तेंदुलकर के बेटे? कितने साल के हैं वो (17), उनकी उम्र भी मेरे बेटे जितनी ही है। मैंने उन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा लेकिन मैं उन्हें गेंदबाजी करते देखना चाहता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वो काफी अच्छा कर रहे होंगे और तेजी से सीख रहे होंगे। सचिन के बेटे तेज गेंदबाज बनना चाहते हैं। जब एमआरएफ पेस एकेडमी शुरू हुई थी तो वहां आने वालों में सचिन सबसे पहले शख्स थे।" मैक्ग्रा ने कहा अगर वो (अर्जुन तेंदुलकर) सचिन से लंबे हैं तो उन्हें गेंदबाजी करने में मदद मिलेगी। वे ज्यादा तेजी से गेंदबाजी कर सकेंगे।

मैक्ग्रा ने कहा कि उन्हें सचिन तेंदुलकर के सामने गेंदबाजी करते हुए ज्यादा अच्छा लगता था। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि सचिन के सामने गेंदबाजी करने के लिए बहुत तैयारी करनी पड़ती थी।

Story first published: Wednesday, July 26, 2017, 17:13 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+