ग्लेन मैक्ग्रा को अभी भी भरोसा- भारतीय गेंदबाज हैं सबसे ज्यादा खतरनाक
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दाैरे पर भारतीय क्रिकेट टीम पांच टी20 मैचों की सीरीज जीतने के बाद वनडे और टेस्ट सीरीज में संघर्ष करती दिखी है। पहले 3-0 से वनजे सीरीज गंवाई तो फिर वेलिंगटन में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच। अब भारत को सीरीज बचाने के लिए पूरा जोर लगाना होगा, लेकिन टीम सभी विभागों में कमजोर नजर आ रही है। तेज गेंदबाजों से सजी भारतीय टीम कीवी बल्लेबाजों पर लगाम कसने में नाकाम हो रही है। पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा को अभी भी भरोसा है कि टीम जल्द वापसी करेगी और भारतीय गेंदबाज अभी भी सबसे ज्यादा खतरनाक साबित होते हैं।
मैकग्रा ने कहा, ''भारतीय गेंदबाजी आक्रमण पर मेरा अभी भी भरोसा कायम है। उन्हें पिछले कुछ समय से चोटों से जूझना पड़ रहा है। इशांत शर्मा वापसी कर रहे हैं और वह पांच विकेट चटकाने में सफल रहे। बुमराह को भी चोटें लगी थीं और वह वापसी कर रहे हैं। इसलिए हां, मुझे लगता है कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण अभी भी सबसे खतरनाकर है और इसमें कोई शक नहीं है।''
इस पूर्व महान गेंदबाज ने आगे कहा, ''मुझे गेंदबाजी आक्रमण से कोई दिक्कत नहीं है, आप एक रात में फार्म नहीं गंवा देते। यह उन चीजों में शामिल रहा होगा जिसमें टाॅस काफी अंतर पैदा करता है, लेकिन आपको फिर भी विकेट चटकाने और रन जुटाने होते हैं।'' मैकग्रा ने इशांत की तारीफ करने के बाद मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ''इशांत को काफी अनुभव है, उसने पिछले दो वर्षों में शानदार तरीके से वापसी की है। मुझे लगा था कि उसका करियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खत्म हो गया है लेकिन उसने फिर से वापसी की और वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।'' मैकग्रा ने कहा, ''शमी काफी अच्छी रफ्तार से गेंदबाजी करता है और वह काफी अनुभवी है, वह खेल को अच्छी तरह समझता है। जसप्रीत भी छोटे रन अप से जैसे गेंदबाजी करता है, वह अलग ही है, वह गेंद को स्विंग कर सकता है, अच्छी तरह गेंद को निंयत्रित करता है।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
